Feedback
मोरक्को के फेज में चार मंजिला दो रिहायशी इमारतें ढह गईं. ये दोनों इमारतें एक-दूसरे के बगल में थीं. इस घटना में अब तक 19 लोगों की मौत की खबर है जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं.
यह घटना फेज में हुई है, जो मोरक्को के सबसे पुराने और घनी आबादी वाले शहरों में से एक है. प्रशासन का कहना है कि ये इमारतें अल-मुस्तकबल में थीं, जिनमें आठ परिवार रहते थे.
स्थानीय अधिकारिों का कहना है कि यह घटना आधीरात के बाद हुई, जैसे ही इस घटना की खबर मिली. सुरक्षाकर्मी और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया.
At least 19 people were killed, and 16 were injured overnight in the collapse of two residential buildings in Morocco’s northeastern city of Fez, according to local authorities. pic.twitter.com/EfMJzBkTcW
सरकारी प्रसारक के मुताबिक, शुरुआती आकलन से पता चला है कि इमारतें जर्जर अवस्था में थीं. इमारतों में दरारें साफ देखी जा सकती थीं. प्रशासन ने इन इमारतों पर कोई खास ध्यान नहीं दिया था. इस घटना के बाद गृह मंत्रालय ने कहा कि इस घटना में कितना नुकसान हुआ, अभी वे इसे वेरिफाई नहीं कर सकते.
बता दें कि यह त्रासदी फेज शहर के बेहद तनावपूर्ण समय में हुई है. फेज आठवीं सदी से चला आ रहा एक पुराना साम्राज्यिक शहर और मोरक्को की पूर्व राजधानी है. महज दो महीने पहले ही पूरे देश में खराब होती जीवन व्यवस्था, बेरोजगारी और सरकारी सेवाओं के लगातार बिगड़ते हालात के खिलाफ बड़े प्रदर्शन हुए थे. ये आंदोलन ज्यादातर युवाओं ने शुरू किए गए और बाद में ग्रामीण इलाकों तक फैल गए, जहां प्रदर्शन हिंसक झड़पों में तब्दील हो गए.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू