LIVE क्रिकेट स्कोर, PAK vs SA 1st Test: पाकिस्तान ने गंवाए 9 विकेट, डेन और कॉर्बिन की घातक गेंदबाजी; लाइव स्कोर 200/9 – Jansatta

South Africa vs Pakistan 1st Test Match Live Cricket Score (साउथ अफ्रीका बनाम पाकिस्तान पहला टेस्ट मैच का लाइव स्कोर): पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
पाकिस्तान की पारी, कामरान गुलाम का अर्धशतक
पहली पारी में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम के ओपनर बल्लेबाज सईम अयूब 14 रन जबकि कप्तान शान मसूद 17 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आजम भी ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर पाए और वो 4 रन बनाकर आउट हो गए। कामरान गुलाम ने इस मैच में 52 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और वो अच्छा खेल रहे थे, लेकिन फिर वो 54 रन बनाकर आउट हो गए। पहली पारी में सऊद शकील 14 रन बनाकर आउट हुए। रिजवान 27 रन बनाकर आउट हो गए। सलमान आगा 18 रन जबकि आमेर जमाल 28 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका की तरफ से डेन पीटरसन ने 5 विकेट जबकि कॉर्बिन बॉश ने 4 विकेट लिए।
South Africa vs Pakistan 1st Test Match Live Streaming Details In Hindi: Watch Here
पाकिस्तान की कमान शान मसूद जबकि साउथ अफ्रीका की कमान टेम्बा बावुमा के हाथों में है। दोनों ही कप्तानों ने अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन पहले ही घोषित कर दी थी। पाकिस्तान की टीम इस मैच में वनडे सीरीज में 3-0 की जीत हासिल करने के बाद उतर रही है।
ऐसे में पाकिस्तान की कोशिश जीत की लय बरकरार रखने की होगी। वहीं, साउथ अफ्रीका भी लय में लौटते हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगा।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: टोनी डी जोरजी, एडेन मार्कराम, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, डेन पैटर्सन, कॉर्बिन बॉश।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, आमेर जमाल, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह।
पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 211 रन पर आउट हो गई। साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी शानदार रही और डेन पीटरसन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। इस मैच में पाकिस्तान के लिए कामरान गुलाम ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 54 रन बनाए। बाबर आजम ने सिर्फ 4 रन की पारी खेली जबकि रिजवान के बल्ले से 27 रन निकले जबकि कप्तान शान मसूद ने 17 रन की पारी खेली।
पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में टी तक 9 विकेट गंवा दिए हैं और टीम का स्कोर 209 रन हो गया है। पाकिस्तान की आखिरी जोड़ी क्रीज पर है और 10वें विकेट के लिए इस जोड़ी के बीच 41 गेंदों पर 20 रन की साझेदारी हो चुकी है। साउथ अफ्रीका की तरफ से अब तक डेन पीटरसन ने 5 जबकि कॉर्बिन बॉश ने 4 विकेट लिए हैं।
पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 200 रन का आंकड़ा छू लिया है। इस टीम के 9 विकेट गिर चुके हैं और अब आखिरी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। इस वक्त पाकिस्तान के लिए मोहम्मद अब्बास और खुर्रम शहजाद बल्लेबाजी कर रहे हैं और 10वें विकेट के लिए दोनों के बीच 11 रन की साझेदारी हो चुकी है। साउथ अफ्रीका को एक विकेट की तलाश है जिससे की पाकिस्तान की पारी का समापन हो जाए।
पाकिस्तान का 9वां विकेट 189 रन के स्कोर पर गंवा दिया। साउथ अफ्रीका की टीम को 9वीं सफलता नसीम शाह के रूप में मिली। नसीम शाह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। इससे पहले सलमान आगा 18 रन और आमेर जमाल 28 रन बनाकर आउट हुए थे। पाकिस्तान के लगातार 3 विकेट 189 रन के योग पर ही गिर गए।
पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 6 विकेट पर 169 रन बना लिए हैं। इस टीम के लिए कामरान गुलाम ने ही अर्धशतकीय पारी खेली जबकि रिजवान, बाबर, शान मसूद जैसे बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए अभी क्रीज पर आमेर जमाल और सलमान आगा मौजूद हैं और दोनों के बीच 45 गेंदों पर 28 रन की साझेदारी हो चुकी है। सलमान अभी 15 रन जबकि आमेर जमाल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान ने रिजवान के रूप में अपना छठा विकेट गंवा दिया। रिजवान ने पहली पारी में 62 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 27 रन की पारी खेली और मार्करम के हाथों कैच आउट हो गए। पाकिस्तान ने 142 के स्कोर पर छठा विकेट गंवा दिया। इस वक्त अब क्रीज पर सलमान आगा और आमेर जमाल मौजूद हैं।
पाकिस्तान की टीम को बड़ा झटका तब लगा जब अच्छी बल्लेबाजी कर रहे कामरान गुलाम अर्धशतक लगाकर आउट हो गए। कामरान ने 54 रन की शानदार पारी खेली और ये पाकिस्तान का 5वां विकेट रहा। इस टीम ने 137 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं और अब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर सलमान आगा आए हैं। रिजवान अभी 26 रन बनाकर खेल रहे हैं।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में जहां पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज फेल रहे तो वहीं मध्यक्रम के बल्लेबाज कामरान गुलाम ने शानदार पारी खेलते हुए 52 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। पाकिस्तान ने अब तक 4 विकेट पर 128 रन बना लिए हैं और क्रीज पर कामरान गुलाम के साथ रिजवान मौजूद हैं।
पाकिस्तान की टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है और रन के लिए रिजवान व कामरान का संघर्ष जारी है। दोनों के बीच 58 रन की साझेदारी पांचवें विकेट के लिए हो चुकी है। पाकिस्तान के लिए ये जोड़ी काफी अहम है। इन दोनों बल्लेबाजों के बड़ा स्कोर बनाना ही होगा। वहीं साउथ अफ्रीका की कोशिश है कि वो पाकिस्तान को जल्दी से जल्दी पहली पारी में समेट दे और अपनी जीत का रास्ता तैयार करे।
लंच के बाद खेल शुरू हो चुका है और पाकिस्तान की टीम ने 4 विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के 4 विकेट 56 रन पर ही गिर गए थे, लेकिन रिजवान और कामरान गुलाम ने मिलकर फिलहाल पारी को संभाल लिया है। रिजवान और कामरान दोनों ही बाउंसी पिच पर संघर्ष करते हुए टीम के लिए लगातार रन बनाने का प्रयास कर लिए हैं। दोनों के बीच अब तक 39 रन की साझेदारी हो चुकी है।
पाकिस्तान की टीम ने लंच ब्रेक तक 4 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर रिजवान के साथ कामरान गुलाम मौजूद हैं और दोनों के बीच 33 गेंदों पर 32 रन की साझेदारी हो चुकी है। कामरान अभी 23 रन जबकि रिजवान 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान का चौथा विकेट पहली पारी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सऊद शकील के रूप में गिरा। शकील को कोर्बिन बॉश ने कैच आउट करवा दिया और इस टीम ने 56 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया। शकील के आउट होने के बाद क्रीज पर मोहम्मद रिजवान आ चुके हैं और इस टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 60 रन बना लिए हैं। कामरान गुलाम एक रन जबकि रिजवान 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ 4 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। बाबर आजम ने डेन पीटरसन की गेंद पर अपना कैच स्लिप में खड़े मार्करम को थमा दिया। साउथ अफ्रीका की टीम ने तीसरा विकेट सिर्फ 41 रन के स्कोर पर गंवा दिया। बाबर की टेस्ट टीम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद हुई थी। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन उनकी वापसी अच्छी नहीं रही और वो सस्ते में आउट हो गए।
कॉबिन बॉश 15वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर शान मसूद को मार्को यानसेन के हाथों कैच करा दिया। शाम मसूद 58 गेंद में सिर्फ 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके लगाये। उनकी जगह दायें हाथ के बल्लेबाज बाबर आजम बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला। हालांकि, इसके बाद वह अन्य 4 गेंद पर एक भी रन नहीं ले पाये। 15 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर 40 रन है। सैम अयूब के 31 गेंद में 14 रन हैं।
कगिसो रबाडा नौवां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स ने सैम अयूब का कैच छोड़ दिया। दूसरी और तीसरी गेंद पर भी वह बीट हुए। हालांकि, आखिरी गेंद पर चौका जड़कर मेहमान खेमे में थोड़ी राहत की सांस भर दी। सैम अयूब का इस पारी में यह पहला चौका रहा। 9 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोये 21 रन है।
सात ओवर का खेल हो चुका है। पाकिस्तान का स्कोर बिना विकेट खोये 13 रन है। सैम अयूब के 17 गेंद में 4 रन हैं। शान मसूद के 25 गेंद में 9 रन हैं। कगिसो रबाडा ने अब तक 4 ओवर में सिर्फ 4 रन ही दिये हैं। मार्को यानसेन ने 3 ओवर में 9 रन दिये हैं।
मार्को यानेसन चौथा ओवर लेकर आये। उनकी पहली ही गेंद पर सैम अयूब बीट हुए। जोरदार अपील। अंपायर नितिन मेनन ने नकार दिया। टेम्बा बावुमा ने रिव्यू लिया। टीवी रिप्ले में मार्को यानसेन बदकिस्मती रहे, क्योंकि नतीजा अंपायर्स कॉल पर टिक गया। सैम अयूब ने अगली गेंद पर एक रन लेकर अपना खाता खोला।
पाकिस्तान के लिए शान मसूद और सैम अयूब ने पारी की शुरुआत की। दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा पहला ओवर लेकर आये। शान मसूद कगिसो रबाडा की शुरुआती 5 गेंद में एक भी रन नहीं ले पाये। उन्होंने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला।
खिलाड़ी राष्ट्रगान के लिए कतार में खड़े हैं। पहले पाकिस्तान और फिर दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रगान होगा। हमें आज काफी क्रिकेट देखने को मिलेगा। माइक हेसमैन और हाशिम अमला ने अपनी पिच रिपोर्ट में बताया, पिच काफी ग्रीन है। यह गेंदबाज के लिए बल्लेबाज को आगे लाने के लिए एकदम सही लंबाई में है। कुछ दरारें हैं, जो टेस्ट के दौरान खुल सकती हैं। अगले दो दिन में थोड़ी बारिश होने की उम्मीद है। बारिश के कारण गति धीमी हो सकती है, पहले 30-40 ओवर बल्लेबाज के लिए कठिन होंगे, फिर यह थोड़ा सपाट हो जाएगा और बल्लेबाजी करना आसान हो जाएगा।
टॉस के बाद शान मसूद ने कहा, इस पिच पर सीमर्स के लिए बहुत कुछ होगा, लेकिन आपके पास शॉट्स खेलने के लिए भी बहुत कुछ है। परिस्थितियों को अच्छी तरह से खेलें और हम इसके लिए उत्सुक हैं। हमने ऑस्ट्रेलिया में इसी तरह की परिस्थितियों में कुछ अच्छी क्रिकेट खेली। हालांकि, हम तब पूरा फायदा नहीं उठा पाये थे। हम यहां खेलने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वे (साउथ अफ्रीका) WTC फाइनल में पहुंचने के कगार पर हैं, इसलिए यह हमारे लिए एक अच्छी परीक्षा है। हमारे पास 7 बल्लेबाज और 4 गेंदबाज हैं, हमारे लिए यह सामान्य चयन है।
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, आमेर जमाल, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: टोनी डी जोरजी, एडेन मार्कराम, रेयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन, मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, डेन पैटर्सन, कॉर्बिन बॉश।
साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद टेम्बा बावुमा ने कहा, यह थोड़ा मुश्किल फैसला था, ओवरहेड कंडीशन और अगले दो दिनों में हम जो उम्मीद करते हैं, उसे प्राथमिकता दी गई। विकेट हार्ड लग रहा है। हर सीरीज महत्वपूर्ण होती है, लेकिन यह थोड़ी ज्यादा है। हमारा ध्यान अच्छी क्रिकेट खेलने पर है। हमें यहां सीमर्स के साथ सफलता मिली है।
साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। कुछ खिलाड़ियों की चोटों और मैच फिटनेस कम होने के कारण मेजबान टीम पूरी तरह से तेज गेंदबाजों के साथ उतर रही है। पाकिस्तान भी ऐसा ही कर रहा है। वैसे यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है। हम हाईवेल्ड पर हैं और स्पिनर्स को शायद ही कभी खेल में मदद मिलती है। टेस्ट के दौरान कुछ बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन हमें आज खेल में काफी हद तक बाधा नहीं पड़ने की उम्मीद है। थोड़ी देर यानी 1:00 बजे टॉस होने वाला है।
नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट मैच के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। यह बॉक्सिंग डे टेस्ट है और सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में यह उत्सव का समय है। दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट क्रिकेट में कुछ बेहतरीन परिणाम हासिल किए हैं। वह अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले WTC फाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनने से बस एक और जीत दूर है। हालांकि, उनकी परीक्षा एक मजबूत पाकिस्तानी टीम से होगी, जिसका आत्मविश्वास हाल ही में वनडे सीरीज में 3-0 की जीत दर्ज करने के बाद आसमान छू रहा होगा।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News