—विज्ञापन—
Nokha Election Result 2025: नोखा विधानसभा सीट के नतीजे घोषित हो गए हैं. जेडीयू उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी ने कुल 93193 वोट हासिल कर चुनाव जीत लिया है. उन्होंने आरजेडी उम्मीदवार अनीता देवी को 24054 वोटों के अंतर से हराया.
नोखा विधानसभा से आरजेडी ने दो बार की विधायक अनीता देवी पर भरोसा जताते हुए विधानसभा 2025 में एक बार फिर से भरोसा जताया था और मैदान में उन्हें उतारा था. वहीं जदयू ने एक बार फिर से नागेंद्र चन्द्रवंशी को टिकट दिया है. हालांकि साल 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में वह अनीता देवी से हार गए थे. अनीता देवी को 65, 690 वोट मिले थे, जबकि चंद्रवंशी को 48, 018 के वोटों से संतुष्ट होना पड़ा था.
वहीं साल 2015 की बात करें तो अनीता देवी ने बीजेपी के रामेश्वर प्रसाद को हराया था. अनीता को 72,780 वोट मिले थे, जबकि प्रसाद ने 49,782 वोट हासिल किए थे. हालांकि साल 2010 में बीजेपी के रामेश्वर प्रसाद ने आरजेडी की कांती सिंह को हराकर जीत हासिल की थी.
Nokha Vidhan Sabha Election Result 2020
नोखा विधानसभा में भूमिहार सबसे प्रभावशाली जाती है. इस सीट पर भूमिहार अहम रोल अदा करते हैं. कुल 25 फीसदी भूमिहार नोखा विधानसभा में मौजूद हैं. वहीं यदुवंशी 18 फीसदी जो आरजेडी के साथ मजबूती के साथ खड़े रहते हैं. इसके अलावा कुशवाह समाज 12 फीसदी है, जो आमतौर पर भाजपा और जदयू गठबंधन के साथ खड़े रहते हैं. वहीं मुस्लिम मतदाता करीब 8 फीसदी हैं. नोखा विधानसभा में कुल आबादी 1.98 लाख है. ये समान्य सीट है. इसलिए इस सीट पर मुकाबला कड़ा होता है.
Nokha Election Result 2025: नोखा में मतगणना समाप्त हो गई है. जेडी(यू) के नागेंद्र चंद्रवंशी ने 93193 वोट पाकर नोखा सीट जीत ली है.
Nokha Election Result 2025 Live: नोखा में जदयू उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी 86519 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं. राजद उम्मीदवार अनीता देवी 64049 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
Nokha Election Result 2025 Live Update: बिहार में मतगणना की प्रगति के साथ हम चुनाव आयोग से और अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. नोखा में जदयू आगे चल रही है और उसके उम्मीदवार नागेंद्र चंद्रवंशी को अब तक 28304 वोट मिले हैं. राजद की अनीता देवी फिलहाल 22117 वोटों से पीछे चल रही हैं.
Nokha Election Result 2025 Live Update: जेडी(यू) के नागेंद्र चंद्रवंशी ने नोखा में अपनी बढ़त बनाए रखी है. अभी तक नागेंद्र चंद्रवंशी को 15778 वोट मिले हैं और वह आरजेडी उम्मीदवार अनीता देवी से आगे चल रहे हैं, जिन्हें 9712 वोट मिले हैं.
Nokha Election Result 2025 Live Update: जेडी(यू) के नागेंद्र चंद्रवंशी ने आरजेडी की अनीता देवी पर 15778 वोटों की बढ़त बनाए रखी है.
Nokha Election Result 2025 Live : नोखा विधानसभा चुनाव की सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो गई है. बता दें कि बिहार के रोहतास जिले में नोखा एक प्रखंड है, जहां पर सीधा मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल की अनीता देवी और जनता दल यूनाइटेड के नागेंद्र चन्द्रवंशी के बीच है.
न्यूज 24 पर पढ़ें टॉप न्यूज़, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in