Updated on:
Aaj Ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शुक्रवार (12 दिसंबर 2025) को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा और कौन सी बड़ी खबर रही… जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATES…
एशियाई क्रिकेट परिषद अंडर-19 एशिया कप आज से दुबई में शुरू हो रहा है. इसमें कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. भारत, पाकिस्तान, यूएई और मलेशिया ग्रुप ए में है, जबकि बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और नेपाल की टीम ग्रुप बी में है. फाइनल 21 दिसंबर को होगा. भारत आज अपने मैच में यूएई से भिड़ेगा.
रूस ने यूक्रेन के सूमी पर हमला किया है, जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई है. बताया जाता हैकि रूस ने यूक्रेन पर 3 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं.
#WATCH | उज्जैन, मध्य प्रदेश: श्री महाकालेश्वर मंदिर में हनुमान अष्टमी के अवसर पर विशेष भस्म आरती की गई।(सोर्स: महाकालेश्वर मंदिर) pic.twitter.com/q9FBBLP9Tk
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन में शुक्रवार को कहा, “हमने ईरान के न्यूक्लियर साइट्स को नष्ट कर दिया है. अब वे मेरे साथ डील करना चाहते हैं.”
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में स्मॉग की परत छाई हुई है। वीडियो आनंद विहार इलाके से है। CPCB के मुताबिक इलाके के आस-पास AQI 380 है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है। pic.twitter.com/2RCfE0To4U
दिल्ली के कई इलाकों में धुंध छाई हुई है और AQI 350 के पार पहुंच गया है. CPCB के मुताबिक, आनंद विहार इलाके में AQI 380 है, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है.
Powered by Blink CMS