—विज्ञापन—
नमस्कार, आज की देश-दुनिया की खबरों में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो एक स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है और 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आज अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। पिछली सुनवाई में CBI ने जवाब देने के लिए सुप्रीम कोर्ट से एक हफ्ते का समय मांगा था। आज टीचर्स डे है तो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देशभर के 50 टीचर्स को नेशनल अवार्ड से सम्मानित करेंगी। आज कोलकाता रेप-मर्डर केस की सुनवाई भी सुप्रीम कोर्ट में होगी। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
CPM नेता सीताराम येचुरी की अचानक से तबीयत बिगड़ गई। इस पर सीताराम येचुरी को एम्स में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है।
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बड़ा हादसा हो गया। पनियरा थाना क्षेत्र के पनियरा मुजुरी मार्ग पर मंगलम पैलेस के पास ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पनियरा के रहने वाले प्रदीप प्रजापति, मल्लर प्रजापति, आकाश प्रजापति बाइक से मुजुरी के तरफ से आ रहे थे। रास्ते में मंगलम पैलेस के पास अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हरियाणा बीजेपी में इस्तीफों का सिलसिला नहीं थम रहा है। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने पार्टी से इस्तीफा दिया। उनके साथ पार्टी के 50 से ज्यादा पदाधिकारियों ने इफ्तीफा दिया। पहली बार एक साथ भाजपा के इतने पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़ी। गुरुग्राम विधानसभा से भाजपा की टिकट के नवीन गोयल प्रबल दावेदार थे। इसे लेकर नवीन गोयल ने कहा कि सर्वे में मेरा नाम सबसे ऊपर था। उन्होंने गुरुग्राम विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया।
सुप्रीम कोर्ट ने सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा। अदलात ने दोनों पक्षों को शनिवार तक लिखित दलील पेश करने को कहा है। कोर्ट का फैसला अगले हफ्ते आ सकता है।
Supreme Court reserves order on the plea filed by Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal seeking bail in the CBI corruption case stemming from the alleged excise policy scam.
— ANI (@ANI) September 5, 2024
Supreme Court reserves order on the plea filed by Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal seeking bail in the CBI corruption case stemming from the alleged excise policy scam.
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की सूची पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने बहुत विचार के बाद उसे जारी किया है। मैं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करूंगा और सभी प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई दूंगा। हरियाणा प्रदेश में आज माहौल खड़ा है। हरियाणा प्रदेश में जनता ने मन बना लिया है। तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पिछले 10 सालों में बिना किसी भेदभाव के हमारी डबल इंजन की सरकार ने काम किए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि हरियाणा के लोग प्रधानमंत्री के संकल्प को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हमने जो काम किए हैं उनको लेकर हम जनता के बीच जाएंगे।
राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर खंडपीठ ने उदयपुर के चर्चित कन्हैया लाल हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी जावेद को जमानत दे दी है। जावेद को कोर्ट ने 2 लाख रुपये के जमानत मुचलके और 1 लाख की राशि पर जमानत दी है। एनआईए ने जावेद को कन्हैयालाल टेलर की हत्या के 20 दिन बाद गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप था कि वह घटना के एक दिन पहले मुख्य आरोपी रियाज़ अटारी से मिला था। उसके घर की तलाशी में बिना धार वाली तलवार मिली थी। ऐसे में उस पर आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया था।
कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन आज भी जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि 5 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला था और सीबीआई पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट के सामने रखने वाली थी, लेकिन मामला टल जाने की वजह से डॉक्टरों में एक तरह से मायूसी है। वहीं पूरे पश्चिम बंगाल में जगह-जगह बुद्धजीवियों द्वारा, विरोधी पार्टी भाजपा, कांग्रेस के द्वारा कैंडल मार्च निकाला जा रहा है। हर किसी की जुबान पर जस्टिस के नारे हैं।
हरियाणा में भाजपा को झटकों पर झटके लग रहे हैं। यमुनानगर भाजपा से पूर्व मंत्री और भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष करण देव कंबोज ने त्यागपत्र दे दिया है। अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा है कि पार्टी में अब गद्दारों को तवज्जो मिलने लगी है। रादौर विधानसभा से श्याम सिंह राणा को टिकट मिलने से करण देव कंबोज नाराज हुए हैं। श्याम सिंह राणा हाल ही में इनेलो से त्यागपत्र देकर भाजपा जॉइन की थी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच के सामने केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें पेश की। उन्होंने दलील की कि अगस्त 2022 में मामला दर्ज हुआ था, लेकिन 2 साल तक केजरीवाल की गिरफ़्तारी नहीं हुई। एक्ट PMLA में केजरीवाल को ज़मानत मिल गई है, लेकिन CBI केस में जमानत देने से मना कर दिया गया। 25 जून की केजरीवाल की CBI द्वारा गिरफ्तारी इंश्योरेंस अरेस्ट थी।
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती डालने वाला बदमाश एनकाउंटर में ढेर हो गया है। एक लाख का इनामी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग रहा था। STF ने उसे घेरा तो वह जवाबी फायरिंग करने लगा। पुलिस ने भी गोलीबारी का जवाब दिया और उसे गोली लग गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मंगेश यादव निवासी जौनपुर जिला गांव अंगरौरा के रूप में हुए। उसके खिलाफ चोरी और लूटपाट के 7 केस दर्ज हैं। लखनऊ जोन के ADG एसबी शिरडकर ने एनकाउंटर की पुष्टि की।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में लखनऊ-पटना वंदे भारत ट्रेन पर बुधवार रात अराजक तत्वों ने पथराव किया। इससे यात्रियों में भगदड़ और चीख पुकार मच गई। वहीं पथराव से C-5 कोच के शीशे टूट गए। कोच अटेंडेंट के अलर्ट पर ट्रेन रोकी गई और लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। GRP और RPF की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की पड़ताल की।
दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट आज फैसला देगी कि केजरीवाल को जमानत मिलेगी या नहीं। CBI की गिरफ्तारी को केजरीवाल को चुनौती दी हुई है और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मांगी है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच सुनवाई करेगी। 23 अगस्त को सीबीआई ने मामले में जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए समय मांगा था।
दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक निजी स्कूल में मजदूर द्वारा 6 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। सेक्टर-24 थाने के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने मामले की पुष्टि की और बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लड़की के परिवार के सदस्यों ने दावा किया है कि जब वह स्कूल परिसर में खेल रही थी, तब मजदूर उसे उठा ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।
Edited By
Khushbu Goyal
Edited By
Deepak Pandey
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in