India T20 World Cup Squad Announcement: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल बाहर, ईशान किशन की सरप्राइज एंट्री – AajTak

Feedback
Team India Squad Announcement Live, T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान 20 दिसंबर (शनिवार) को किया गया. टूर्नामेंट में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि खराब फॉर्म से जूझ रहे शुभमन गिल टीम का पार्ट नहीं हैं. टीम का उप-कप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है. 
15 सदस्यीय टीम में ईशान किशन और रिंकू सिंह भी शामिल हैं. ईशान 2 साल बाद भारतीय टीम में लौटे हैं. ईशान को अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है. मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के हेडक्वार्टर में चयनकर्ताओं की मीटिंग हुई, जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम का ऐलान किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौजूद रहे.
🚨India’s squad for ICC Men’s T20 World Cup 2026 announced 🚨

Let’s cheer for the defending champions 💪#TeamIndia | #MenInBlue | #T20WorldCup pic.twitter.com/7CpjGh60vk
शुभमन गिल को बाहर करना हैरत भरा है क्योंकि वो साउथ अफ्रीका सीरीज तक टीम के उप-कप्तान थे. शुभमन को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है. अब संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे. जितेश शर्मा भी 15 सदस्यीय टीम का पार्ट नहीं हैं. यही स्क्वॉड न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी.
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाना है. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी को होनी है और इसका खिताबी मुकाबला 20 मार्च को निर्धारित है. गत चैम्पियन भारतीय टीम को इस टूर्नामेंट के लिए ग्रुप-ए में रखा गया है. इस ग्रुप में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), नामीबिया, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की टीम्स भी हैं.
खास बात यह है कि टीम इंडिया अपने ग्रुप मुकाबले चार अलग-अलग स्टेडियमों में खेलेगी. भारतीय टीम के ग्रुप मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), आर. प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) और नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में आयोजित किए जाएंगे.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन (विकेटकीपर).
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और ईशान किशन (विकेटकीपर).
भारत vs न्यूजीलैंड फुल शेड्यूल
11 जनवरी: पहला वनडे, वडोदरा
14 जनवरी: दूसरा वनडे, राजकोट
18 जनवरी: तीसरा वनडे, इंदौर
21 जनवरी: पहला टी20, नागपुर
23 जनवरी: दूसरा T20, रायपुर
25 जनवरी: तीसरा टी20, गुवाहाटी
28 जनवरी: चौथा टी20, विशाखापत्तनम
31 जनवरी: पांचवां टी20, तिरुवनंतपुरम
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पूरा शेड्यूल 
07 फरवरी 2026. 11:00 AM. पाकिस्तान vs नीदरलैंड्स. SSC, कोलंबो
07 फरवरी 2026. 3:00 PM. वेस्टइंडीज vs बांग्लादेश. कोलकाता
07 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs USA. मुंबई
08 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान. चेन्नई
08 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs नेपाल. मुंबई
08 फरवरी 2026. 7:00 PM. श्रीलंका vs आयरलैंड. प्रेमदासा, कोलंबो
09 फरवरी 2026. 11:00 AM. बांग्लादेश vs इटली. कोलकाता
09 फरवरी 2026. 3:00 PM. जिम्बाब्वे vs ओमान. SSC. कोलंबो
09 फरवरी 2026. 7:00 PM. साउथ अफ्रीका vs कनाडा. अहमदाबाद
10 फरवरी 2026. 11:00 AM. नीदरलैंड्स vs नामीबिया. दिल्ली
10 फरवरी 2026. 3:00 PM. न्यूजीलैंड vs UAE. चेन्नई
10 फरवरी 2026. 7:00 PM. पाकिस्तान vs USA. SSC. कोलंबो
11 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथअफ्रीका vs अफगानिस्तान. अहमदाबाद
11 फरवरी 2026. 3:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs आयरलैंड. प्रेमदासा. कोलंबो
11 फरवरी 2026. 7:00 PM. इंग्लैंड vs वेस्टइंडीज. मुंबई
12 फरवरी 2026. 11:00 AM. श्रीलंका vs ओमान. कैंडी
12 फरवरी 2026. 3:00 PM. नेपाल vs इटली. मुंबई
12 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नामीबिया. दिल्ली
13 फरवरी 2026. 11:00 AM. ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा. कोलंबो
13 फरवरी 2026. 3:00 PM. कनाडा vs UAE. दिल्ली
13 फरवरी 2026. 7:00 PM. USA vs नीदरलैंड्स. चेन्नई
14 फरवरी 2026. 11:00 AM. आयरलैंड vs ओमान. SSC, कोलंबो
14 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs बांग्लादेश. कोलकाता
14 फरवरी 2026. 7:00 PM. न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका. अहमदाबाद
15 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs नेपाल. मुंबई
15 फरवरी 2026. 3:00 PM. USA vs नामीबिया. चेन्नई
15 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs पाकिस्तान. प्रेमदासा, कोलंबो
16 फरवरी 2026. 11:00 AM. अफगानिस्तान vs UAE. दिल्ली
16 फरवरी 2026. 3:00 PM. इंग्लैंड vs इटली. कोलकाता
16 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका. कैंडी
17 फरवरी 2026. 11:00 AM. न्यूजीलैंड vs कनाडा. चेन्नई
17 फरवरी 2026 . 3:00 PM. आयरलैंड vs जिम्बाब्वे. कैंडी
17 फरवरी 2026. 7:00 PM. बांग्लादेश vs नेपाल. मुंबई
18 फरवरी 2026. 11:00 AM. साउथ अफ्रीका vs UAE. दिल्ली
18 फरवरी 2026. 3:00 PM. पाकिस्तान vs नामीबिया. SSC, कोलंबो
18 फरवरी 2026. 7:00 PM. भारत vs नीदरलैंड्स. अहमदाबाद
19 फरवरी 2026. 11:00 AM. वेस्टइंडीज vs इटली. कोलकाता
19 फरवरी 2026. 3:00 PM. श्रीलंका vs जिम्बाब्वे. प्रेमदासा, कोलंबो
19 फरवरी 2026. 7:00 PM. अफगानिस्तान vs कनाडा. चेन्नई
20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी
20 फरवरी 2026. 7:00 PM. ऑस्ट्रेलिया vs ओमान. कैंडी
इसके बाद सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे. 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News