—विज्ञापन—
Team India Squad T20 World Cup: 7 फरवरी 2026 से टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है. टीम इंडिया ने पिछला टी20 विश्व कप अपने नाम किया था और अब वो लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए फेवरेट नजर आ रहे हैं. 2026 के टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का आधिकारिक रूप से ऐलान हो गया है. 20 दिसंबर यानी आज सिलेक्शन कमेटी की बैठक हुई थी और उन्होंने 15 सदस्यी स्क्वाड चुना. अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया खिताबी जंग में उतरने वाली है.
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ आए. इसी बीच सैकिया ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया. शुभमन गिल को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है. ईशान किशन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन का फल मिला और वो स्क्वाड में जगह बना चुके हैं. जितेश शर्मा की जगह नहीं बन पाई, वहीं रिंकू सिंह दोबारा टीम इंडिया का हिस्सा बन चुके हैं.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर.
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया ऐलान, उप कप्तान शुभमन गिल टीम से बाहर
2026 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ खेलने वाली है. 18 फरवरी को उनका नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच होगा. बता दें कि 21 फरवरी से सुपर 8 लीग स्टेज की शुरुआत होगी, वहीं 8 मार्च 2026 को वर्ल्ड कप का फाइनल होगा. नीचे टीम इंडिया के ग्रुप स्टेज के मैचों का शेड्यूल दिया है:
ये भी पढ़ें:- LIVE Updates | Team India Squad Announcement, T20 World Cup 2026: इस दिन पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया, खत्म होगा लंबा इंतजार
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in