आज से राजधानी भोपाल मेट्रो सिटी कहलाएगा। आधिकारिक घोषणा के करीब 7 साल बाद आज भोपाल में मेट्रो दौड़ेगी। दोपहर में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और सीएम डॉ. मोहन यादव हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। मेट्रो में सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर
उद्घाटन समारोह कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर यानी मिंटो हॉल में होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री खट्टर, सीएम डॉ. यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री विश्वास सारंग, कृष्णा गौर समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रिकॉर्डेड वीडियो भाषण भी होगा।
उद्घाटन से पहले सभी 8 स्टेशनों पर तैयारियों का दौर जारी है। फूलों से सजावट की जा रही है। दिन-रात काम चल रहा है ताकि उद्घाटन समारोह में किसी तरह की दिक्कत न आए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.