Faridabad News: पदभार संभालते ही एक्शन मोड में DEEO, फरीदाबाद में अवैध स्कूलों पर चलेगा डंडा – Zee News

Faridabad News: DEEO बसंत कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को कैसे और अधिक बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. विद्यार्थियों की पढ़ाई, सुविधाओं और शैक्षणिक माहौल को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे. 
Trending Photos
Faridabad News: फरीदाबाद में नए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (DEEO) के रूप में बसंत कुमार ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. पदभार संभालते ही उन्होंने साफ किया कि जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और शिक्षा निदेशालय के आदेशों का पूरी तरह पालन कराया जाएगा. साथ ही उनकी प्राथमिकता सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना होगी. 

बसंत कुमार ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को कैसे और अधिक बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. विद्यार्थियों की पढ़ाई, सुविधाओं और शैक्षणिक माहौल को सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि छात्र हित ही विभाग का मुख्य लक्ष्य है और सभी निर्णय विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखकर लिए जाएंगे. नए जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूलों में अच्छा और सकारात्मक वातावरण विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाता है.

फिलहाल उन्होंने जिले का चार्ज संभाला है और जल्द ही फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करेंगे. निरीक्षण के दौरान स्कूलों में मौजूद कमियों, संसाधनों की स्थिति और शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों व शिक्षकों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता विद्यार्थियों के ‘ऑल राउंड अचीवमेंट’ और ‘ऑल राउंड डेवलपमेंट’ यानी संपूर्ण विकास पर केंद्रित रहेगी. शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को सामाजिक मूल्यों, नैतिक शिक्षा, अनुशासन और अच्छाई-बुराई के बारे में भी जानकारी दी जाएगी. इस दिशा में अध्यापकों को भी स्पष्ट गाइडलाइन दी जाएगी, जिससे कि वे पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर भी काम कर सकें. 
ये भी पढ़ें: गजब के टोपीबाज हैं कर्मचारी! हरियाणा में शादी के लिए गांव का उतार ले गए ट्रांसफार्मर
इसके साथ ही उन्होंने दोहराया कि जिले में अगर कोई भी स्कूल बिना मान्यता के संचालित पाया गया तो उसे किसी भी सूरत में चलने नहीं दिया जाएगा. ऐसे स्कूलों के खिलाफ विभाग को पत्र लिखकर FIR दर्ज कराई जाएगी और विभागीय कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिफ्ट कराया जाएगा, ताकि उनकी शिक्षा प्रभावित न हो. 
आखिरी उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिले में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य देने के लिए विभाग पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ काम करेगा. सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता सुधारना और विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा.
Input: Ashok Kumar
हरियाणा की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें Haryana News in Hindi और पाएं Haryana latest news in hindi  हर पल की जानकारी । हरियाणा  की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News