पैसों के लेन-देन में पिता समेत लोगों ने किया परेशान तो PHD छात्रा ने दे दी जान, तीन गिरफ्तार – Aaj Tak

Feedback
हैदराबाद में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान में प्रोजेक्ट असिस्टेंट के रूप में काम कर रही 28 साल की पीएचडी छात्रा ने अपने पिता द्वारा पैसों के लेन-देन और परिवार द्वारा परेशान किए जाने के बाद अपनी जान दे दी.  इस मामले में छात्रा के पिता और उत्पीड़न के आरोप में दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
नचारम पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़िता के पिता ने एक परिवार से 15 लाख रुपये लिए थे और बदले में उन्हें एक नौकरी दिलाने का वादा किया था. आरोप है कि पिता ने यह वादा शहर स्थित अनुसंधान संस्थान में नौकरी दिलाने के लिए किया था.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक परिवार ने दावा किया कि यह लेन-देन पीड़िता की मौजूदगी में हुआ था. हालांकि, पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी को इस लेन-देन की जानकारी नहीं थी.
जब पीड़िता के पिता वादा पूरी करने में असफल रहे, तो संबंधित परिवार के चार सदस्यों ने उन पर और पीड़िता पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. शिकायत में कहा गया है कि इन लोगों ने पीड़िता को अपमानित किया और उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर दिया.
परिवार ने मामले को वापस लेने के लिए पीड़िता के परिवार से 35 लाख रुपये की मांग की और उन्हें धमकी दी कि वो उनके जीवन को बर्बाद कर देंगे. दबाव और अपमान से परेशान होकर पीएचडी छात्रा ने 25 दिसंबर को अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
जान देने से पहले बनाया वीडियो
पुलिस के मुताबिक, मौत से पहले एक वीडियो में छात्रा ने कहा कि यह सच है कि उनके पिता ने पैसे लिए थे, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा, ‘मुझसे यह रकम चुकाने को कहा गया, लेकिन मैं इससे सहमत नहीं हूं. मेरी मौत के लिए वो जिम्मेदार हैं और उन्हें सजा मिलनी चाहिए.’ शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच जारी है.

 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News