कनाडा के एक अस्पताल में आठ घंटे तक बिना इलाज के तड़प कर जान देने वाले भारतीय नागरिक प्रशांत श्रीकुमार का एक अमेरिकी वकील ने मजाक उड़ाया है। उसकी इस नफरत भरी टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उसे जमकर आड़े हाथों लिया। एंड्रयू बाका नाम का यह वकील पहले भी भारतीयों को लेकर अपनी नफरत भरी सोच के कारण सुर्खियों में रह चुका है।
ब्रांका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर खुद को प्रो अमेरिकन, प्रो संविदान और पश्चिमी सभ्यता का प्रचारक और कानूनी विश्लेषण देने वाला वकील बताया है। यह कई बार भारतीयों को कम अक्ल, मूर्ख जैसे अपमान जनक शब्दों से संबोधित करता रहा है। इतना ही नहीं वह भारतीयों को पश्चिमी देशों से निकालने की बात करता है।
श्रीकुमार की मौत से जुड़ी एक पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए ब्रांका ने उन्हें ‘कनाडा पर हमला करने वाला एक भारतीय घुसपैठिया’ करार दिया। उन्होंने आगे लिखा, “वह और उसकी पत्नी आसानी से कनाडा की घटिया हेल्थकेयर से बच सकते थे, अगर वह मुंबई में ही रहकर भारत की घटिया हेल्थकेयर का आनंद लेते।”
सोशल मीडिया पर एक शो चलाने वाले इस मागा समर्थक ने अपने एक्स अकाउंट पर बार-बार भारत विरोधी टिप्पणियां की है। वह लगातार भारतीयों के खिलाफ घृणा फैलाने की कोशिश करता रहता है। इससे पहले वह भारतीयों को तीसरी दुनिया का नागरिक बताने के साथ-साथ भारतीय भोजन को भी घिनौना बता चुका है।
ब्रांका की इस पोस्ट पर लोगों ने उसे जमकर भला-बुरा कहा। एक यूजर ने लिखा, “एक आदमी मर गया है और तुम्हारे दिमाग में सिर्फ नफरत और उसकी कब्र पर नाचने का ख्याल है। तुम एक घिनौने और निंदनीय इंसान हो। एक और यूजन ने लिखा, “मृत लोगों का मजाक उड़ाने पर तुम्हें शर्म आनी चाहिए… कर्म तुम्हें इसका जवाब जरूर देंगे।
एक और यूजर ने लिखा, “नफरत के सहारे तुम अपने फॉलोअर्स बढ़ाने की कोशिश कर रहे हो? इस तरह की हताश रणनीति के लिए तुम बहुत बूढ़े लगते हो। अगर पैसा कमाने का यही एक तरीका है तो परेशान मत हो, फायदा दिखने के पहले ही तुम्हारा समय खत्म हो जाएगा।
भारतीय नागरिक प्रशांत श्रीकुमार की 22 दिसंबर को इलाज की कमी के चलते मौत हो गई थी। परिवार के मुताबिक 44 साल के श्रीकुमार को 22 दिसंबर को कनाडा के एडमॉन्टन स्थित ग्रे नन्स कम्युनिटी अस्पताल में सीने में तेज दर्द के चलते भर्ती कराया गया था। लेकिन भर्ती होने के बाद आठ घंटे तक उन्हें इलाज नहीं मिला, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार ने बताया कि उन्हें सीने में असहनीय दर्द हो रहा था। इसके बावजूद अस्पताल के कर्मचारियों ने कहा कि ईसीजी रिपोर्ट में कोई गंभीर समस्या नहीं है इसके बाद उन्हें इंतजार करने को कहा गया। इस दौरान उन्हें केवल टाइलेनॉल दी गई लेकिन उनका ब्लड प्रेशर लगातार बढ़ता ही गया, नर्सों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play