उज्जैन रोड ब्रिज पर पार्षद ने खुद के खर्च से भरवाए गड्‌ढे – Dainik Bhaskar

देवास| उज्जैन रोड ब्रिज पर हो रहे गड्‌ढे को भरने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर वार्ड 9 के कांग्रेस पार्षद पं. दीपेश कानूनगो ने गांधी गिरी दिखाते हुए शनिवार की देर शाम को स्वयं के खर्च से गड्डों को भरने का कार्य
कानूनगो ने बताया कि हमारे द्वारा पूर्व में भी कई बार उज्जैन रोड ब्रिज पर गड्ढ़ों के बारे में सांसद, विधायक, महापौर, सभापति एवं प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया था लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। हमारे द्वारा पूर्व में भी ब्रिज पर गड्ढ़ों को भरा गया था। ब्रिज पर बड़े गड्‌ढों एवं सरियों के कारण वाहनों का संतुलन बिगड़ता था जिससे किसी भी दिन कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी, क्योंकि इस ब्रिज से केवल दो पहिया ही नहीं चार पहिया वाहन, यात्री बस, स्कूल बसें, कारें आदि भी गुजरती हैं। ब्रिज की मरम्मत का कार्य जन हित में किया गया है। विशाल यादव, साजी हाशमी, राकेश मिश्रा, विजय चौहान मोनू, मुकेश करोले, मनोज पाल, राहुल शर्मा, लोकेश सांखला, बंटी मकवाना, भरत चौहान, अनिकेत माली आदि मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News