बरेली: लव जिहाद का आरोप लगाकर बर्थडे पार्टी में मारपीट, नाबालिग समेत बजरंग दल के 6 बदमाश गिरफ्तार – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक रेस्टोरेंट कैफे के अंदर बर्थडे पार्टी के दौरान हुई मारपीट के मामले में बरेली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बजरंग दल से जुड़े एक नाबालिग समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है. यह घटना प्रेम नगर थाना क्षेत्र के एक कैफे की है, जहां एक सहपाठी छात्रा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे मुस्लिम युवकों के साथ लव जिहाद का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई थी. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे.
पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान कैफे में मौजूद लोगों के साथ जमकर मारपीट की गई. हंगामे के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया. सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें एक नाबालिग शामिल है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है और जेल भेजा जा रहा है.
बर्थडे पार्टी के दौरान मारपीट
सीओ सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रिंस, आकाश, आशीष, मृदुल और दीपक शामिल हैं, जो थाना इज्जतनगर क्षेत्र के निवासी हैं. एक अन्य बाल अपचारी भी इज्जतनगर क्षेत्र का ही रहने वाला है, जिसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए अलग टीम गठित की गई है और लगातार दबिश दी जा रही है.
वहीं दूसरी ओर इस कार्रवाई के बाद बजरंग दल के एक पदाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों पर पक्षपात के आरोप लगाए हैं. विभाग सह संयोजक आर्यन चौधरी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि बजरंग दल को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि राजेंद्र नगर के एक रेस्टोरेंट में लव जिहाद की सूचना मिली थी, जिस पर हंगामा हुआ और पुलिस मौके पर पहुंची थी.
नाबालिग समेत छह गिरफ्तार
बजरंग दल पदाधिकारी ने पुलिस पर संगठन को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे किसी मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं. उन्होंने हजार लोगों के साथ धरना देने का ऐलान किया है. वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News