भास्कर न्यूज | अलवर
ऑल इंडिया आंगनबाड़ी एम्प्लॉइज फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रभावती सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन हुआ। इसमें प्रवक्ता आसमीन खातून, सह संयोजक मोहम्मद यामीन अंसारी, संयोजक बालमुकुंद सिंहा, कोषाध्यक्ष रंजना राणा व सचिव प्रभावती सिंह को चुना गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार की कई योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करती हैं। इसके बावजूद उन्हें वेतन के नाम पर अत्यंत अल्प मानदेय दिया जा रहा है। वह भी समय पर नहीं मिलता। इस अवसर पर रुक्मणी यादव, रानी सिंह, ललितेश शर्मा, अंजली गर्ग, सीमा देवी व मुश्ताक खान उपस्थित रहीं। संचालन राष्ट्रीय महासचिव सावित्री चौधरी ने किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.