पट्टी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम तरुण चेतना संस्था और ए.एच.टी. थाना प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करना, संबंधित कानूनों की जानकारी देना और समाज को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में ए.एच.टी. थाना के उप निरीक्षक राम चन्द्र राम गुप्ता ने बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में बाधा डालता है, साथ ही यह कानूनी अपराध भी है। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें दोषियों के लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
ए.एच.टी. थाना के हेड कांस्टेबल तौसीफ रजा ने उपस्थित लोगों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलती है, तो वे तत्काल पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर इसकी जानकारी दें।
तरुण चेतना संस्था के सह निदेशक हकीम अंसारी ने कहा कि उनकी संस्था लंबे समय से बाल अधिकारों की रक्षा, शिक्षा और जागरूकता के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के माध्यम से यह संदेश गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों से इस अभियान में सहयोग करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के समापन पर, उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से बाल विवाह न कराने और इसे रोकने की शपथ ली। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का भी संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि वाहीद अंसारी, संस्था के उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव उपाध्याय, नाजरीन बानों, लालसा सरोज, शाकिरा, गार्गी, शकुंतला, मंजू गुप्ता और छाया गौतम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.