आष्टा के श्रवण का भारतीय सेना में चयन: बोला- देश सेवा सर्वोपरि, जबलपुर में ट्रेनिंग के लिए रवाना – Dainik Bhaskar

आष्टा के ग्राम बापचा बरामद निवासी 21 वर्षीय श्रवण ठाकुर का चयन भारतीय सेना में हुआ है। एक साधारण किसान परिवार से आने वाले श्रवण अपने गांव के पहले ऐसे युवा हैं जो सेना में भर्ती हुए हैं।
सीहोर के आवासीय स्कूल में एनसीसी कैडेट रहे श्रवण का 27 दिसंबर को चयन हुआ और वे जबलपुर आर्मी ट्रेनिंग सेंटर में अपना प्रशिक्षण लेने 30 दिसंबर को रवाना हो चुके हैं। श्रवण का कहना है कि उनके लिए देश सेवा ही सबसे पहले है।
रवानगी से फौजी का जोरदार सम्मान
श्रवण ठाकुर की इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। उनके सम्मान में बापचा गांव में एक विशेष कार्यक्रम रखा गया, जहां समाज के लोगों और क्षेत्र की हस्तियों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान आष्टा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मेमदाखेड़ी और पूर्व प्रत्याशी कमल सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने श्रवण को फूल-मालाओं से लादकर ट्रेनिंग सेंटर के लिए विदा किया।
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का भी हुआ स्वागत
इसी कार्यक्रम में ग्रामीणों ने आष्टा ब्लॉक कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मेमदाखेड़ी का भी साफा बांधकर सम्मान किया। कार्यक्रम में दौलत सिंह नेताजी, देवेंद्र सिंह, कृपाल सिंह पटेल और अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने श्रवण के चयन को क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बताया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News