Feedback
लखनऊ में पूर्व सांसद धनंजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है. यह एफआईआर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज की गई है. धनंजय सिंह के साथ जौनपुर के ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह और उसके सरकारी गनर को भी इस मामले में नामजद किया गया है.
मामला सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित स्वस्तिका सिटी कॉलोनी का है, जहां धनंजय सिंह रहते हैं. आरोप है कि कॉलोनी के अंदर करीब 20 फीट चौड़े रास्ते पर कब्जा कर दीवार खड़ी की गई. इसी बात को लेकर कॉलोनी के निवासियों और आरोपियों के बीच विवाद हुआ था.
धनंजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज
विवाद के बाद स्वस्तिका सिटी के नागरिकों ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी. शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया. इसी प्रकरण में सुशांत गोल्फ सिटी थाने के इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह को पुलिस कमिश्नर ने लाइन हाजिर कर दिया था.
कौशल तिवारी की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर के अनुसार धनंजय सिंह के करीबी ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह खुद को धनंजय सिंह का रिश्तेदार बताकर कॉलोनी के लोगों को डराता धमकाता था. आरोप है कि घटना के समय विनय सिंह फोन पर धनंजय सिंह से भी धमकी दिलवा रहा था.
पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया
एफआईआर में यह भी दर्ज है कि विनय सिंह ने कहा था कि जिसे चाहूंगा जान से मरवा दूंगा. कॉलोनी के लोग, खासकर महिलाएं और बच्चे इस घटना से डरे और सहमे हुए हैं. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी कॉलोनी की महिलाओं पर छीटाकशी करते थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू