Entertainment News LIVE: एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से Orry ने शेयर किया वीडियो, वीर पहाड़िया का रियल रिएक्शन आया सामने – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों भारत में अलग-अलग जगह अपना कॉन्सर्ट कर रहे हैं. हाल ही में सिंगर ने मुंबई में कॉन्सर्ट किया था, जिसे लेकर काफी चर्चाएं हुईं. दरअसल स्टेज पर तारा सुतारिया के साथ डांस करने के बाद वीर पहाड़िया का एक रिएक्शन वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो थोड़े गुस्से में दिखाई दे रहे थे. हालांकि बाद में वीर ने तारा की पोस्ट पर कमेंट कर क्लियर किया था कि ये वीडियो उस समय का नहीं था. वहीं अब ओरी ने भी एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वीर पहाड़िया के अलग रिएक्शन दिख रहे हैं. इस वीडियो में वीर मस्ती मूड में डांस करते दिखाई दे रहे हैं और उनकी गर्लफ्रेंड तारा स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. अब इस वीडियो के भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चे हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘धुरंधर’ ने 26वें दिन भी ‘अवतार 3’ और ‘तू मेरी मैं तेरा…’ से ज्यादा छापे नोट, जानें अब तक का कलेक्शन
वहीं रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 26वें दिन 11.25 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 712.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने 1095.5 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने छठे दिन 1.75 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने सिर्फ 27 करोड़ का ही बिजनेस किया है. वहीं दुनिया भर में ये आंकड़ा 39.05 करोड़ पहुंच गया है. वहीं हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड एश’ ने 12वें दिन 5.25 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने 148.15 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में इस हॉलीवुड फिल्म ने 7100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
मुंबई में हाल ही में हुआ एपी ढिल्लों का कान्सर्ट काफी चर्चाओं में रहा. दरअसल स्टेज पर तारा सुतारिया के साथ डांस करने के बाद वीर पहाड़िया का एक रिएक्शन वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो थोड़े गुस्से में दिखाई दे रहे थे. हालांकि बाद में वीर ने तारा की पोस्ट पर कमेंट कर क्लियर किया था कि ये वीडियो उस समय का नहीं था. वहीं अब ओरी ने भी एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वीर पहाड़िया के अलग रिएक्शन दिख रहे हैं. इस वीडियो में वीर मस्ती मूड में डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

https://www.instagram.com/reels/DS4JwQmDAql/
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News