Gold Price Today: साल के आखिरी दिन सोना फिसला, चांदी में भी गिरावट; इतनी रह गई कीमत – Moneycontrol Hindi

Gold Rate Today: सोने में साल के आखिरी दिन भी गिरावट है। 31 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव लुढ़ककर 136340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। मुंबई में कीमत 136190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,401.59 डॉलर प्रति औंस के नए पीक पर पहुंच चुका है। सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतों पर डोमेस्टिक और ग्लोबल फैक्टर्स दोनों का असर होता है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट…

दिल्ली में सोने की कीमत

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 136340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 124990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता

वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 124840 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 136190 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत

इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 136190 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 124840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 124990 136340
मुंबई 124840 136190
अहमदाबाद 124890 136240
चेन्नई 124840 136190
कोलकाता 124840 136190
हैदराबाद 124840 136190
जयपुर 124990 136340
भोपाल 124890 136240
लखनऊ 124990 136340
चंडीगढ़ 124990 136340

चांदी की कीमत

चांदी में भी 31 दिसंबर की सुबह गिरावट है। कीमत 239900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 75.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। मजबूत औद्योगिक मांग, सुरक्षित निवेश के लिए खरीदारी और ग्लोबल सप्लाई में लगातार कमी इसके पीछे अहम कारण हैं।रिलायंस सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के मुताबिक, ‘‘निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव के बावजूद, चांदी को ढांचागत आपूर्ति की दिक्कतों और मजबूत औद्योगिक मांग, खासकर सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर में डिमांड से सपोर्ट मिल रहा है।’’

नए साल की शुरुआत में करें फाइनेंशियल प्लान को रिव्यू, इससे फाइनेंशियल गोल्स हासिल करने में होगी आसानी
हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News