Feedback
बांग्लादेश की तीन बार प्रधानमंत्री रहीं खालिदा ज़िया का 80 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद ढाका में निधन हो गया. बुधवार यानी आज दोपहर 2 बजे मानिक मिया एवेन्यू के पश्चिमी छोर पर उनकी जनाजे की नमाज अदा की जाएगी. एजेंसी के मुताबिक, मुख्य सलाहकार कार्यालय ने जानकारी दी है कि उनका पार्थिव शरीर संसद के साउथ प्लाजा के बजाय मानिक मिया एवेन्यू पर रखा जाएगा.
खालिदा ज़िया के अंतिम संस्कार में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार जैसे विदेशी गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे.
ढाका पुलिस ने काफिले की आवाजाही के लिए राजधानी की कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया है.
राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी विदाई
जनाजे की नमाज ज़ुहर की नमाज के बाद अदा की जाएगी. मुख्य सलाहकार के प्रेस विंग के मुताबिक, संसद के आंतरिक और बाहरी परिसर सहित मानिक मिया एवेन्यू के पूरे हिस्से में व्यवस्था की गई है. इसके बाद दोपहर करीब 3:30 बजे खालिदा जिया को राजकीय सम्मान के साथ उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान की कब्र के पास दफनाया जाएगा. जियाउर रहमान एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति की पत्नी से बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री तक, जानें खालिदा जिया का पूरा कार्यकाल
विदेशी मेहमानों की मौजूदगी और सुरक्षा
खालिदा जिया के जनाजे में कई वर्ल्ड लीडर शिरकत करने वाले हैं. भारत सरकार और वहां के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को विशेष रूप से ढाका पहुंचेंगे. उनके साथ पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार भी मौजूद रहेंगे. ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सुरक्षा और बेहतर आवाजाही के लिए कड़े इंतजाम किए हैं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू