मोहम्मद शमी का वनवास खत्म.. अब नए साल में नया आगाज, कब लौटेगा टीम इंडिया का सुल्तान? – Zee News

Mohammed Shami Comeback: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए साल 2025 टीम इंडिया में कमबैक के कयासों में बीत गया. फैंस ने आवाज उठाई, खुद शमी ने भी दमदार प्रदर्शन के बाद सेलेक्शन कमेटी पर निशाना साधा लेकिन वापसी नहीं हुई. लेकिन अब शमी का वनवास खत्म होने वाला है क्योंकि एक एक रिपोर्ट में उनकी वापसी की पुष्टि हो चुकी है. 
 
Trending Photos
Mohammed Shami Comeback: टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए साल 2025 टीम इंडिया में कमबैक के कयासों में बीत गया. फैंस ने आवाज उठाई, खुद शमी ने भी दमदार प्रदर्शन के बाद सेलेक्शन कमेटी पर निशाना साधा लेकिन वापसी नहीं हुई. लेकिन अब शमी का वनवास खत्म होने वाला है क्योंकि एक एक रिपोर्ट में उनकी वापसी की पुष्टि हो चुकी है. फैंस के जहन में सवाल होगा कि आखिर शमी कौन सी सीरीज या फिर मैच में टीम इंडिया में वापसी करेंगे.

कब होगी शमी की वापसी?

मोहम्मद शमी 11 जनवरी से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, 35 वर्षीय तेज गेंदबाज को व्हाइट बॉल सीरीज के लिए भारत की टीम में चुनने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है. शमी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टॉप विकेट टेकर थे, लेकिन पूरे साल इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला था.

Add Zee News as a Preferred Source

BCCI के सूत्र ने दी जानकारी
BCCI के एक सूत्र ने कहा, ‘मोहम्मद शमी पर नियमित रूप से चर्चा हो रही है. वह टीम से बाहर नहीं हैं, एकमात्र चिंता उनकी फिटनेस को लेकर है. उनके जैसे काबिल गेंदबाज को विकेट मिलेंगे. यह कहना गलत है कि वह चयन रडार से बाहर हैं. वह न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज़ के लिए अच्छे दिख रहे हैं, अगर उन्हें चुना जाता है तो हैरान न हों. उनके अनुभव और जब चाहें विकेट लेने की क्षमता को देखते हुए. 2027 वर्ल्ड कप भी एक संभावना है.’
ये भी पढ़ें..ऋतुराज का IND vs NZ सीरीज से पहले धमाका… 12 चौके और 3 छक्कों का तूफान, ठोका शतक
घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म
2025 में सेलेक्टर्स के रडार से बाहर होने के बाद भी मोहम्मद शमी ने हार नहीं मानी और घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन जारी रखा. चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में, शमी पहले ही छह विकेट ले चुके हैं. वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उतने ही प्रभावी थे, जहा उन्होंने सिर्फ सात मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए थे. 2026 T20 वर्ल्ड कप से पहले जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेज करने के लिए न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज में आराम दिए जाने की संभावना है, ऐसे में शमी के इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का रास्ता खुलता दिख रहा है.
4 साल से खेल पत्रकारिता में सक्रिय. 2022 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर डेब्यू किया. क्रिकट्रैकर, न्यूज18 से होते हुए अब जी न्यूज हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स टीम का हिस…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News