स्विट्जरलैंड के बार में बम ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की खबर – AajTak

Feedback
नए साल पर स्विटजरलैंड में ब्लास्ट की खबर है. इस ब्लास्ट में कई लोगों के मारे जाने की खबर है. ये धमाका एक बार में हुआ है. स्विस पुलिस का कहना है कि ये धमाका स्विटजरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर में हुआ है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और घायलों को अस्पताल ले जा रही है. ब्लास्ट के बाद इस बार में आग लग गई. इस आग में कई लोग फंस गए हैं. इन्हें स्विस पुलिस की रेस्क्यू टीम बार से बाहर निकाल रही है और अस्पताल भेज रही है. 
पुलिस के अनुसार नए साल के मौके पर इस बार में पार्टियां चल रही थी और लोगों की भारी भीड़ थी. इस दौरान धमाका हुआ.
स्विस पुलिस ने गुरुवार सुबह बताया कि धमाका क्रैंस मोंटाना के लग्ज़री अल्पाइन स्की रिज़ॉर्ट में हुआ है. स्विस मीडिया के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालिस कैंटन में पुलिस प्रवक्ता गेटन लैथियन ने एजेंसियों को बताया, “अज्ञात वजह से धमाका हुआ है.”
उन्होंने कहा, “कई लोग घायल हुए हैं, और कई लोगों की मौत हुई है.”
उन्होंने बताया कि धमाका देर रात करीब 1:30 बजे ले कॉन्स्टेलेशन नाम के एक बार में हुआ, जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, धमाका तब हुआ जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News