फतेहाबाद जिले के गांव खजूरी जाटी की बेटी खुशबू बिश्नोई इंडियन एयर फोर्स में भर्ती हुई है। खुशबू अब छह महीने के लिए कर्नाटक में ट्रेनिंग पर रहेंगी। इसके बाद तय होगा कि खुशबू को क्या ड्यूटी मिलेगी। खुशबू ने आठवीं क्लास से ही एयर फोर्स की वर्दी पहनने का
अब अपने जुनून और कड़ी मेहनत के बल पर उसने अपना मुकाम हासिल किया है। खुशबू की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
दूसरे प्रयास में हुई सफल
खुशबू के टीचर रहे सतीश बिश्नोई ने बताया कि खुशबू को दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। इससे पहले उसने पिछले साल भी प्रयास किया था। इंडियन एयर फोर्स साल में दो बार टेस्ट लेती है। पहले टेस्ट पास होता है, फिर फिजिकल पास करना होता है। इस बार के बैच में 16 लड़कियां थी, उनमें खुशबू दूसरे नंबर पर रही हैं।
सतीश बिश्नोई ने बताया कि अब खुशबू स्कूल की दूसरी छात्राओं के लिए भी प्रेरणा बनेंगी। खुशबू ने साबित कर दिया है कि जिस सपने को देखा जाए उसकाे साकार भी किया जा सकता है।
जानिए… खुशबू के परिवार और शिक्षा की कहानी
प्रिंसिपल ने कहा था, कुछ अलग करके दिखाओ
खुशबू के पिता जगदीश बिश्नोई बताते हैं कि खुशबू के स्कूल के प्रिंसिपल सतीश बिश्नोई ने उससे कहा था कि जिले में ज्यादातर छात्र-छात्राएं सामान्य सरकारी नौकरियों पाने के लिए प्रयास करते हैं। तुम कुछ अलग करके दिखाओ। इसके बाद खुशबू ने एयर फोर्स में जाने की ठानी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.