8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से लागू, कब मिलेगा एरियर का पैसा? – Hindustan

8th Pay Commission: एक जनवरी 2026 को 7वां वेतय आयोग समाप्त हो गया। इसके साथ ही 8वां वेतन आयोग लागू हो गया। इसका इंतजार कर्मचारी लम्बे समय से कर रहे थे। 8वें वेतन आयोग का गठन भी कर दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर सरकार की तरफ से आगे फैसला किया जाएगा।
प्रावधान के अनुसार 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग प्रभाव में आ चुका है। लेकिन इसके लागू होने में अभी समय है। एक्सपर्ट्स के अनुसार 8वां वेतन आयोग वित्त वर्ष 2027-28 या फिर वित्त वर्ष 2028-29 के बीच लागू हो सकता है।
सिघांनिया एंड कंपनी के मैनेजिंग पार्टनर रोहित जैन कहते हैं, “2026 के मध्य में केंद्रीय कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग के गठन का अप्रूवल दे दिया था। इस कमिशन के पास 18 महीने का समय है। इस दौरान उसे विस्तार से रिपोर्ट बनाकर जमा करना होगा। हालांकि, इसके लागू होने की आधिकारिक तारीख 1 जनवरी 2026 है। लेकिन नया सैलरी स्लैब 2026 के अंत या फिर 2027 की शुरुआत में घोषित किया जा सकता है।
नियमों के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों और वेतनभोगियों को 8वें वेतन आयोग के लागू के बाद सैलरी मिलनी चाहिए। क्योंकि अभी सैलरी स्लैब को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया है। ऐसे में जब कभी फैसला होगा तब 1 जनवरी 2026 से एरियर का भुगतान होगा। उदाहरण के तौर पर समझें की 8वां वेतन आयोग मई 2027 में लागू हुआ। ऐसे में 1 जनवरी 2026 से अप्रैल 2027 तक कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग के हिसाब से एरियर के जरिए भुगतान होगा। बता दें, ऐसे में कोई भी देरी होती है तो कर्मचारियों को एरियर मिलेगा।
हां, कर्मचारियों को ध्यान रखना चाहिए कि एरियर टैक्स के दायरे में आता है। 8वां वेतन आयोग के लागू होने के बाद कई सरकारी कर्मचारी 30 प्रतिशत के इनकम टैक्स स्लैब के दायरे में आ जाएंगे। उन्हें एरियर भी उसी दर टैक्स देना होगा।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News