पारडी फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, व्यक्ति पिलर पर अटका; सुरक्षित किया गया रेस्क्यू – Ucn News

admin
News Admin
नागपुर: नागपुर (Nagpur News) के पारडी इलाके में बड़ा हादसा टल गया. पारडी फ्लाईओवर (Pardi Flyover) के ऊपर पिलर पर एक व्यक्ति गिर गया। जिसके बाद रेस्क्यू कर शख्स को सुरक्षित नीचे उतारा गया।  
नागपुर के पारडी इलाके में रविवार दोपहर एक व्यक्ति अचानक फ्लाईओवर के ऊपर अटक गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही कलमना अग्निशमन केंद्र और पारडी  पुलिस स्टेशन की टीम ने मिलकर तत्काल राहत कार्य शुरू किया।रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान करीब आधे घंटे की कड़ी मेहनत के बाद व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा गया. पीड़ित व्यक्ति का नाम नितिन नवघरे कावले बताया गया है।
इस घटना में वह चोटिल था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया गया है कि वह फ्लाईओवर की रंगाई का काम कर रहा था। इसी बिच सेफ्टी केबल टूट गया। जिससे वह फ्लाईओवर के ऊपर ही अटक गया। घटना के बाद रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता पाई।
Copyright © All rights reserved

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News