विवादों के बीच बांग्लादेश ने किया T20 World Cup के लिए टीम का ऐलान, मुस्तफिजुर रहमान समेत इन प्लेयर्स को मिली जगह – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Bangladesh Squad T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से होने वाला है. इस टूर्नामेंट के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. भारत और श्रीलंका द्वारा ये टूर्नामेंट होस्ट किया जाने वाला है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका समेत कई अलग-अलग देशों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया था. अब बांग्लादेश ने भी 15 सदस्यी स्क्वाड की घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड विवादों में है और इस समय टीम का ऐलान करना हैरानी वाली बात है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश ने लिटन दास को कप्तान बनाया है. वो टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं और बड़े टूर्नामेंट के लिए उनपर भरोसा दिखाया गया है. मोहम्मद सैफ हसन को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. बांग्लादेश की गेंदबाजी मुस्तफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद की मौजूदगी में बेहद ताकतवर नजर आ रही है.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड: लिटन दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उपकप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम.
The Bangladesh Cricket Board (BCB) has announced the national squad for the ICC Men’s T20 World Cup 2026, to be jointly hosted by India and Sri Lanka from 7 February to 8 March.

SQUAD
Litton Kumer Das (Captain), Mohammed Saif Hassan (Vice Captain), Tanzid Hasan, Mohammad Parvez… pic.twitter.com/A9o7EtB99v
ये भी पढ़ें:- BCCI ने बांग्लादेश क्रिकेट को दिखाया ‘आईना’, T20 World Cup के मैच शिफ्ट करने की धमकी पर दिया करारा जवाब!
मुस्तफिजुर रहमान को BCCI के निर्देश के बाद KKR ने अपनी टीम से बाहर कर दिया. इसी को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट में विवाद छिड़ा हुआ है. बांग्लादेश के खेल मंत्री (एडवाइजर) आसिफ नजरुल ने BCB को निर्देश दे दिए हैं कि वो ICC से टी20 वर्ल्ड कप के अपने मैचों को श्रीलंका में शिफ्ट करने की मांग रख दें. मौजूदा समय में बांग्लादेश के लीग स्टेज का एक मैच मुंबई और तीन मैच कोलकाता में होने वाले हैं. ICC ने अगर BCB का अनुरोध स्वीकार कर लिया, तो फिर शेड्यूल में बदलाव हो सकता है.
ये भी पढ़ें:- कौन हैं बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल? जिनके एक पोस्ट से BCCI समेत ICC की बढ़ गई मुश्किल!
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News