मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
Site Admin | जनवरी 5, 2026 11:37 पूर्वाह्न
खेलो इंडिया समुद्र तटीय खेल आज से दीव के समुद्री तट घोगला पर शुरू हो रहे हैं। इसका आयोजन केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव कर रहे हैं। प्रतियोगिता के आठ खेलों में 21 सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। ये खेल आज से 10 जनवरी तक भारतीय खेल प्राधिकरण और राष्ट्रीय खेल संघों की देखरेख में आयोजित किए जाएंगे। समुद्र तटीय फुटबॉल, वॉलीबॉल, सेपक टकरा, कबड्डी, पेंचक सिलाट और ओपन वॉटर स्विमिंग छह पदक वाले खेल हैं, जबकि मल्लखंब और रस्साकशी गैर-पदक स्पर्धाएं होंगी।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि खेलो इंडिया बीच गेम्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलों को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
3 घंटे पहले
90
3 घंटे पहले
83
3 घंटे पहले
81
5 घंटे पहले
79
3 घंटे पहले
58
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 5th Jan 2026