बिहार: सासाराम के मोहदीगंज में मिला महिला का अधजला शव, पहचान में जुटी पुलिस – AajTak

Feedback
बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहदीगंज इलाके में एक महिला का अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव की स्थिति काफी खराब होने के कारण महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है.
शव मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. महिला का शव आंशिक रूप से जला हुआ था . आशंका जताई जा रही है कि शव को जलाने के लिए पुआल का प्रयोग किया गया है. पुलिस ने महिला के अधजले शव और कंकाल को लकड़ी के बक्से में सुरक्षित कर सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है.
घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी और अन्य वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. सासाराम के एसडीपीओ कुमार वैभव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव को जलाने के लिए पुआल का इस्तेमाल किए जाने के संकेत मिले हैं. साथ ही ऐसा भी प्रतीत होता है कि कुछ जानवरों ने शव को नुकसान पहुंचाया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है.
पुलिस आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला कौन थी और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर जलाया गया या घटना स्थल पर ही वारदात को अंजाम दिया गया.
फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता महिला की पहचान करना है. इसके लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News