Bettiah News: क्लास में छात्र को डकार आ गई तो टीचर ने टाइल्स पर पटक-पटककर पीटा, बचाने आए उसके भाई को भी कूट… – Zee News

Bettiah News: खबर बेतिया से हैं, जहां क्लास में छात्र को डकार आ गई तो टीचर ने पटक-पटककर पीट दिया. उसको बचाने के लिए आए भाई को भी शिक्षकों ने कूट दिया. 
Trending Photos
Bettiah News: बेतिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो शिक्षकों ने छात्र को सिर्फ इस बात पर पीट दिया क्योंकि उसने डकार लिया था. छात्र को बचाने आए उसके भाई को भी शिक्षकों ने टाइल्स पर पटक-पटक कर पिटा था. वही, अब छात्रों को पीटना अब दोनों शिक्षकों को महंगा पड़ गया है.  मामले में अब जिला शिक्षा कार्यालय ने संज्ञान लिया और दोनों शिक्षकों पर आरोप पत्र गठित करने का आदेश जारी किया गया है.

जिला शिक्षा कार्यालय ने लिया एक्शन
घटना 6 दिसंबर की है, घायल छात्रों के साथ पिता जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिले थे, जिसके बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने सख्ती से एक्शन लिया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने डीपीओ गार्गी कुमारी को जांच को आदेश दिए थे. 11 दिसंबर को जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) गार्गी कुमारी ने दो शिक्षकों सुनील कुमार पाल और संदीप कुमार राय को नोटिस जारी किया और तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई. पूरा मामला बैरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ओझवलिया का है. 

डकार लेने के चलते पिटाई
6 दिसंबर को नवम वर्ग के छात्र सैयद हुसैन और फैयाज हुसैन को डकार लेने के चलते दोनों शिक्षकों ने दो छात्रों को जमीन पर पटक-पटक पिटाई की. दोनों शिक्षकों की दबंगता देख कोई शिक्षक उन्हें छुड़ाने भी नहीं आया. घायल छात्र अपना-अपना इलाज करा एंजरी रिपोर्ट के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत किया था. छात्र सैयद हुसैन ने ग्राम पटखौली परती टोला के आवेदन पर डीपीओ गार्गी कुमारी ने कड़ा रुख अपनाया. 

Add Zee News as a Preferred Source

दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है नोटिस में दोनो शिक्षकों से 6 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण की मांग की गई है तीन दिन के अंदर जबाब नही मिलने पर अनुशासनिक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिया गया था अब मामले ने तुल पकड़ लिया है दोनो शिक्षकों ने जो जिला शिक्षा कार्यालय को जवाब दिया है उसे डीपीओ गार्गी कुमारी ने बताया है की शिक्षको का जबाव भ्रामक आया है दोनो शिक्षकों पर आरोप पत्र गठित करने का आदेश जारी कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल की वो विधानसभा सीटें, जिनकी सीमा बिहार से लगती है
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News