Patna News: पटना की सड़कों पर थूकने से लगेगा ₹500 जुर्माना, LED स्क्रीन पर दिखाई नगर शत्रु की तस्वीर – Zee News

Spitting Fine In Patna: पान, गुटखा या अन्य तंबाकू उत्पाद खाकर पटना की सड़कों को गंदा करने वाले अब ‘नगर शत्रु’ कहलाएंगे. सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों के खिलाफ पटना नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए ₹500 का जुर्माना वसूलने का आदेश जारी किया है.
Trending Photos
Patna News: बिहार की राजधानी पटना को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पटना नगर निगम ने बड़ा सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है. शहर में अब सार्वजनिक स्थलों पर थूकना महंगा पड़ेगा. दरअसल, पटना नगर निगम की टीम 500 रुपए जुर्माना वसूलेगी. इसके लिए सभी छह अंचलों में एक-एक प्रवर्तन टीम बनेगी. यह टीम सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. इतना ही नहीं ऐसे लोगों को ‘नगर शत्रु’ की श्रेणी में रखा जाएगा और शहर को गंदा करने वालों की तस्वीरें और वीडियो शहर में स्थापित वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (VMD) स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएंगी. इन लोगों की वजह से शहर के सार्वजनिक स्थल गंदे हो रहे हैं. शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में सख्त निर्णय लिया गया है.

शहर के 415 स्थानों पर 3300 कैमरे लगे हैं. ये इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जुड़े हुए हैं. इसके जरिए पूरे शहर की निगरानी की जा रही है. नगर आयुक्त ने आईसीसीसी को खुले में थूकने वालों की पहचान कर उन्हें नगर शत्रु की श्रेणी में रखने का निर्देश दिया है. इधर, मल्टी मॉडल हब से जंक्शन को जोड़ने वाली भूमिगत सब-वे में थूकने पर 250 लोगों से जुर्माना वसूला गया है. निगम ने शहर को गंदा करने वाले लोगों की टोल फ्री नंबर 155304 पर जानकारी देने की अपील की है.

ये भी पढ़ें- होली में ट्रेनें फुल तो बिहार सरकार का बड़ा कदम, 5 राज्यों के लिए चलेंगी 149 बसें

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें कि राजधानी के कई इलाकों में दीवारें और फुटपाथ लाल धब्बों से भर चुके हैं, जिन्हें नगर निगम ने ‘रेड स्पॉट’ के रूप में चिह्नित किया है. इन्हीं रेड स्पॉट्स को खत्म करने के लिए अब सख्त निगरानी और तत्काल कार्रवाई की नीति अपनाई गई है. निगम की टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सतर्क रहें और मौके पर ही कार्रवाई करें. नगर निगम का मानना है कि यदि लोग सार्वजनिक स्थानों पर थूकना बंद कर दें, तो स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार होगा और पटना की सुंदरता भी निखरेगी. नगर निगम का कहना है कि शहर को स्वच्छ रखना सिर्फ निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य भी है.
रिपोर्ट- सन्नी कुमार
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News