भारत से पानी की भीख मांगेगा पाकिस्तान! चिनाब नदी पर 4 बड़े प्रोजेक्ट्स तेज किए, – ABP News

सिंधु जल संधि को ठंडे बस्ते में डालने के बाद भारत ने चिनाब नदी पर चार बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं. यह प्रोजेक्ट जम्मू-कश्मीर में हैं और इनसे बिजली पैदा होगी. साथ ही पानी के प्रवाह पर कंट्रोल बढ़ेगा. चिनाब नदी सिंधु बेसिन का हिस्सा है, जो पाकिस्तान के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि वहां की 90% से ज्यादा खेती और पानी की जरूरत इसी पर निर्भर है.
केंद्रीय मंत्री खट्टर ने दौरा किया
  
केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जम्मू-कश्मीर में दो दिनों तक इन डैम साइट्स का दौरा किया. उन्होंने प्रोजेक्ट की प्रगति देखी और सख्त समय सीमा लागू करने के आदेश दिए. अब इन प्रोजेक्ट्स को जल्दी पूरा करने का लक्ष्य तय है.
यह 4 बड़े प्रोजेक्ट्स कौन से हैं?
इनके अलावा दुल्हस्ती स्टेज-2 प्रोजेक्ट को भी दिसंबर 2025 में पर्यावरण मंत्रालय की कमेटी ने मंजूरी दी है. पाकिस्तान ने इस पर भी आपत्ति जताई, लेकिन भारत ने इसे खारिज कर दिया. ये सभी प्रोजेक्ट चिनाब बेसिन में हैं. पाकिस्तान इनकी निगरानी कर रहा है और पहले से ही रतले और दुल्हस्ती-2 पर आपत्तियां जता चुका है.
इन प्रोजेक्ट्स से पाकिस्तान पर क्या असर पड़ेगा?
चिनाब नदी पाकिस्तान की ‘लाइफलाइन’ है. यहां से आने वाला पानी पाकिस्तान की ज्यादातर सिंचाई, डैम और नहरों के लिए इस्तेमाल होता है. 9 में से 10 पाकिस्तानी इसी पानी पर निर्भर हैं. भारत के इन कदमों से पानी के प्रवाह पर नियंत्रण बढ़ेगा, जिससे पाकिस्तान पर रणनीतिक दबाव बढ़ रहा है.
यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को निलंबित करने के बाद आया है. भारत अब इन नदियों का पूरा हाइड्रोपावर पोटेंशियल इस्तेमाल करने की तैयारी में है. आगे की स्थिति इन प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर निर्भर करेगी.
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News