Devendra Fadnavis on Zee News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र ने बीजेपी पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप लगाने वालों को जवाब देते हुए कहा, ‘हमारा किसी भी समुदाय से विरोध नहीं है. हमें चुनाव के लिए ध्रुवीकरण की जरूरत नहीं. हमारा हिंदुत्व एक स्पष्ट विचारधारा है. मुंबई के हिंदू समाज ने हमेशा बीजेपी और राष्ट्रवादी ताकतों का साथ दिया है.’
Trending Photos
CM Devendra Fadnavis Interview: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत की है. नगरपालिका के चुनावों में पोलराइजेशन (हिंदू-मुस्लिम) से लेकर कुछ नेताओं के ‘हरा सांप’ वाले बयानों से लेकर राष्ट्रवाद तक के तमाम सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. इसके साथ ही उन्होंने हिंदुत्व और अन्य समुदायों को लेकर क्या बड़ी बात कही वो भी आपको जरूर जानना चाहिए.
सवाल – आपके नेता नितेश राणे हिंदुत्व की बात कर रहे हैं जमकर हिंदू-मुसलमान कर रहे हैं… आपके नेता समुदाय विशेष के लोगों को हरा सांप जैसा कहते हैं, आखिर इसकी क्या वजह है?
जवाब- ‘हमारा किसी भी समुदाय से विरोध नहीं है. हिंदुत्व हमारे लिए चुनाव का मुद्दा नहीं है. हमारा हिंदुत्व पूजा पद्दति पर आधारित नहीं है. हमें चुनाव के लिए ध्रुवीकरण की जरूरत नहीं. हमारा हिंदुत्व एक स्पष्ट विचारधारा है. मुंबई के हिंदू समाज ने हमेशा बीजेपी और राष्ट्रवादी ताकतों का साथ दिया है.’ हम विचारों से हिंदुत्ववादी हैं. ये कहने में हमें कोई संकोच नहीं. हमारा हिंदुत्व संकुचित नहीं है हमारे हिंदुत्व में उन सबका स्थान है जो हिंदुस्तान को अपना मात्रभूमि, कर्मभूमि या देश से वफादारी निभाते हैं. इस देश के प्रतीकों को मानने वालों की, देशभक्तों की उनकी पूजा पद्धति कोई भी हो हम उन सभी को हिंदू ही मानते हैं लेकिन हम लोग और हमारी पूरी पार्टी, देश के साथ गद्दारी करने वाले और नीचा दिखाने वालों के सख्त खिलाफ हैं, उन्हें हम लोग छोड़ेंगे नहीं, सजा दिलाएंगे.’
सवाल- बांग्लादेश में हिदुओं को मारा जा रहा है, उनकी हत्याएं हो रही हैं. मुंबई में भी बहुत से घुसपैठिए पकड़े गए हैं. आपका क्या प्लान है अवैध रूप से आए और लंबे समय से यहीं रह रहे बांग्लादेशियों को खदेड़ने के लिए?
जवाब- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जिस कड़ाई के साथ अनधिक्रत बांग्लाजेशी की पहचान को सुनिश्चित करते हुए उन्हें वापस उनके देश में डिपोर्ट कराया जा रहा, उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जा रहा है, ये अभूतपूर्त हमारी सरकार ने कामयाबी के साथ काम किया है. हम ये काम और तेजी से करेंगे. लेकिन हमारे देश में पश्चिम बंगाल की सरकार ने जिस तरह उन्हें घुसपैठ का मौका दिया. उनको सुनियोजित तरह से बसवाने का काम किया. पहले वो बंगाल में घुसे, पेपर्स बनवाए फिर वो मुंबई या महाराष्ट्र के अन्य शहरों में गए. जिन्हें हमने भगाया है उन्हें अगर बंगाल में एंट्री न मिली होती तो वो यहां आ ही न पाते. तो जब तक घुसपैठियों का एंट्री गेट बंद नहीं होगा यहां कुछ न कुछ समस्या बांग्लादेशियों की बनी रहेगी.’
ये भी पढ़ें- बीएमसी के भ्रष्टाचार को लेकर उद्धव ठाकरे पर सीधा वार, निकाय चुनाव से पहले विपक्ष पर भड़के देवेंद्र फडणवीस; जानिए क्या कहा
देखें पूरा इंटरव्यू
बीएमसी सहित सभी 29 नगर पालिका के चुनाव 15 जनवरी को होंगे. बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव (बीएमसी चुनाव 2026) में 1729 उम्मीदवार मैदान में हैं.
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
श्वेतांक रत्नाम्बर पत्रकारिता जगत में 21 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं. देश-दुनिया की ख़बरों को आसान भाषा में बताने में महारत रखने वाले श्वेतांक को राजनीतिक और अंतर्राष्ट्रीय खबरों की गहरी समझ है…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.