Delhi Weather Today: ठंड अभी दिल्ली को और दहलाएगी, 7 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम – Asianet News Hindi

मंगलवार 6 जनवरी को दिल्ली में इस मौसम का पहला कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से लगभग 3.3 डिग्री कम था। दिल्ली के साथ ही उसके आसपास यानी पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान के कई इलाकों में भी शीतलहर चली।
7 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को भी दिल्ली में ‘कोल्ड-डे’ की स्थिति रहेगी। यानी दिन में भी कंपकंपाने वाली ठंड का अहसास होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक नीचे जा सकता है, जिससे ठंड के तेवर और तीखे होंगे। आने वाले दिनों में देश के कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग का कहना है कि 7 जनवरी को दिल्ली के अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में धूप निकलने से लोगों को हल्की राहत मिलेगी, लेकिन शाम ढलते ही ठंड अपने विकराल रूप में लौट आएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। इसका असर अब दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी दिख रहा है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News