हिन्दी अकादमी दिल्ली ने शालिनी की पुस्तक का किया चयन, खुशी – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | जैनामोड़
भारत सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के अंतर्गत कार्यरत हिन्दी अकादमी, दिल्ली ने पुस्तक प्रकाशन सहयोग योजना के तहत बोकारो जिला के पेटरवार की शालिनी खन्ना की पुस्तक आप्यायन की पाण्डुलिपि का चयन किया है। पेटरवार निवासी विद्यासागर महथा की बेटी शालिनी खन्ना गत्यात्मक ज्योतिष विशेषज्ञ, समाजसेविका एवं लेखिका के रूप में पहचान बनाई है। विशेष रूप से रक्तदान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए उन्हें स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित किया गया है। इस पुस्तक में समाज के विभिन्न वर्गों की समस्याओं का संवेदनशील और यथार्थ चित्रण किया गया है। समाज सेवा के दौरान देखे गए अनुभवों को उन्होंने साहित्यिक रूप में प्रस्तुत किया है। साथ ही, अपनी कर्मभूमि झरिया धनबाद में कोयला खनन से उत्पन्न सामाजिक, आर्थिक एवं मानवीय चुनौतियों पर आधारित एक प्रभावशाली कहानी भी पुस्तक का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो पाठकों को सोचने पर विवश करती है।
विगत तीन वर्षों से दिल्ली में निवासरत शालिनी खन्ना ने लेखन के प्रति अपनी रुचि को निरंतर साधते हुए कहानियां लिखीं और अब इस साहित्यिक उपलब्धि के माध्यम से एक नया मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद तथा समाजसेवा के दौरान प्राप्त दुआओं को दिया। शालिनी की उपलब्धि पर पेटरवार में हर्ष है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News