आज की ताजा खबर LIVE: दिल्लीः तुर्कमान गेट हिंसा मामले में 12वीं गिरफ्तारी, इमरान भी गिरफ्तार – TV9 Bharatvarsh

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
दिल्ली के तुर्कमान गेट हिंसा से जुड़े मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. अब तक 12 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पुलिस ने मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली-एनसीआर का तापमान लगातार गिर रहा है. दिल्ली का न्यूनतम तापमान गिरकर 4.6 हो गया है. कल न्यूनतम तापमान पहली बार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया था. जबकि अधिकतम तापमान 17.5 हो गया है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज शाम 4 बजे कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई है. चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट की बैठक होगी. माना जा रहा है कि बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं.
ईरान में जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच देश से निर्वासित प्रिंस रजा पहलवी अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं.
रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बलूचिस्तान की संप्रभुता के गंभीर और जानबूझकर उल्लंघन किया, जिसमें बिना वैध वीजा के गैर-कानूनी एंट्री भी शामिल है, के लिए वे गिरफ्तारी के हकदार हैं. ऐसी गिरफ्तारी बलूचिस्तान के कानूनों और संप्रभु अधिकार के अनुसार, बलूचिस्तान के किसी भी एयरपोर्ट पर पहुंचने पर या प्रस्थान के समय की जा सकती है.
मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली (मुंडका, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, बुद्ध जयंती पार्क, प्रेसिडेंट हाउस, राजीव चौक, द्वारका, दिल्ली कैंट, जाफरपुर, नजफगढ़, पालम, IGI एयरपोर्ट), NCR (बहादुरगढ़ और गाजियाबाद) के कुछ इलाकों में हल्की रुक-रुक कर बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है.
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है. यह इस सीजन की पहली बारिश है.
विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए कहा, “आज फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं देकर खुशी हुई. समकालीन वैश्विक घटनाक्रमों पर उनके विचारों और हमारी रणनीतिक साझेदारी के लिए उनकी सकारात्मक भावनाओं की मैं बहुत सराहना करता हूं.”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नेशनल IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम (NIDMS) का उद्घाटन करेंगे.
जमीन के बदले नौकरी घोटाले में अदालत आज लालू यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुना सकती है.
ED रेड के खिलाफ कोलकाता में ममता बनर्जी मार्च करेंगी. दोपहर 2 बजे बस स्टैंड से हाजरा मोड़ तक सीएम का मार्च होगा.
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों कहते हैं, पिछले साल हमने कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर एक शिखर सम्मेलन आयोजित किया था और पूरी दुनिया ने इसमें भाग लिया था, प्रधानमंत्री मोदी भी उपस्थित थे. अगले महीने मैं भारत जा रहा हूं ताकि इन प्रयासों को आगे बढ़ा सकूं. हमने भारत के साथ एक अंतरराष्ट्रीय समझौता किया है जो बहुपक्षवाद का मूल आधार है, एक ऐसा समझौता जो नवाचार में विश्वास रखता है लेकिन साथ ही निष्पक्ष नियमन भी चाहता है और किसी भी तरह की अनुचित कार्रवाई नहीं चाहता.
French President Emmanuel Macron says, “Last year, we held a Summit on AI and the whole world came to see us, we had Prime Minister Modi. Next month, I am going to India to follow up on the efforts. We have managed to create with India, an international agreement which is at the pic.twitter.com/Xxm7Pxa8ej
— ANI (@ANI) January 8, 2026
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा, हमने वेनेजुएला से संबंधित इस अभियान को बहुत लंबे समय तक गुप्त रखा, और हमें इस पर गर्व है. मैं लगभग हर दूसरे दिन बैठक की अध्यक्षता करता हूं ताकि वेनेजुएला की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अगले कदमों पर चर्चा हो सके, और जैसा कि राष्ट्रपति ने हमें निर्देश दिया है, यह सुनिश्चित किया जा सके कि वेनेजुएला की नई सरकार वास्तव में अमेरिकी सरकार की बात सुने और देश के सर्वोत्तम हित में अमेरिकी सरकार द्वारा अपेक्षित कार्यों को करे.
#WATCH | US Vice President JD Vance, “We kept this operation (with respect to Venezuela) a secret for a very long time, very proud of that… Every other day, I am chairing a meeting to talk about the next steps to ensure that Venezuela is stable, and as the President has pic.twitter.com/AOeQLXjSqq
— ANI (@ANI) January 8, 2026
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें लिखा है, ‘उन्हें उड़ा देंगे’. राज्यपाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इस मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को दे दी गई है और राज्यपाल की सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर काम कर रहे हैं. राज्यपाल की सुरक्षा के लिए तैनात सुरक्षा बलों की मध्यरात्रि बैठक हुई.
#WATCH | Kolkata | Visuals from inside Lok Bhavan after security increased for West Bengal Governor CV Ananda Bose
(Source: OSD to Governor) https://t.co/6hQeG3i9hk pic.twitter.com/6s8WTc5g2W
— ANI (@ANI) January 8, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नेशनल IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम (NIDMS) का उद्घाटन करेंगे. इसे NSG ने बनाया है. NIDMS भारत के काउंटर IED फ्रेमवर्क को मजबूत करेगा.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नेशनल IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम (NIDMS) का उद्घाटन करेंगे. इसे NSG ने बनाया है. NIDMS भारत के काउंटर IED फ्रेमवर्क को मजबूत करेगा. जमीन के बदले नौकरी घोटाले में अदालत आज लालू यादव और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर फैसला सुना सकती है. कोलकाता में ED की रेड के खिलाफ पूरे बंगाल में सियासी घमासान मचा है. ED रेड के खिलाफ कोलकाता में ममता बनर्जी मार्च करेंगी. दोपहर 2 बजे बस स्टैंड से हाजरा मोड़ तक सीएम का मार्च होगा. दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है. आज सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी. कोलकाता में I-PAC के दफ्तर में रेड को लेकर ED ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इस मामले में सुनवाई होगी. तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में कल जुम्मे की नमाज को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास सुरक्षा के खास इंतजाम होंगे. अवैध अतिक्रमण का मलबा अभी तक पूरी तरह नहीं हटा है. दिल्ली पुलिस ने अपील करते हुए कहा कि आम लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने न आएं. झारखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस एम.एस. सोनाक आज शपथ लेंगे. देश-दुनिया से जुड़ी ब्रेकिंग खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
Published On – Jan 09,2026 12:01 AM IST

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News