अगर पीएम मोदी एक फोन कॉल करते तो अमेरिका मान जाता, ट्रंप के सहयोगी ने किया बड़ा दावा, बताया-क्यों अब तक नहीं – india.com

click this icon for latest updates
follow:telegram India.com

India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर जारी बातचीत के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सहयोगी ने बड़ा दावा किया है. अमेरिकी वाणिज्य सचिव हावर्ड ल्यूटनिक ने कहा है कि उन्होंने एक डील सेट की थी, लेकिन यह फाइनल नहीं हो पाई क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया.
ल्यूटनिक ने उद्यमी चमाथ पालिहापिटिया के साथ एक पॉडकास्ट इंटरव्यू किया. उन्होंने कहा, यह सब सेट था, लेकिन मैंने कहा कि मुझे मोदी से राष्ट्रपति को फोन करवाना होगा. वे ऐसा करने में असहज थे, इसलिए मोदी ने फोन नहीं किया. ल्यूटनिक ने बाद में कहा कि भारत और अमेरिका एक डील को फाइनल करने के बहुत करीब थे, लेकिन नई दिल्ली “सी-सॉ के गलत तरफ” थी.

ल्यूटनिक ने यह भी कहा कि अमेरिका ने आने वाले हफ्ते में इंडोनेशिया, वियतनाम और फिलीपींस जैसे देशों के साथ कई डील कीं, लेकिन भारत के साथ वाली डील तो उससे भी पहले होने वाली थी. लटनिक ने कहा, भारत का (डील) उनसे (दूसरे देशों से) पहले होने वाला था. मैंने उनसे ज्यादा रेट पर बातचीत की.
(photo credit reuters, for representation only)
ट्रंप के सहयोगी की यह टिप्पणी तब आई है जब कुछ दिन पहले ट्रंप ने संकेत दिया था कि अगर भारत “रूसी तेल मुद्दे” पर मदद नहीं करता है तो वह भारत पर मौजूदा टैरिफ बढ़ा देंगे. इसे 10 गुना बढ़ाकर 50 फीसदी से 500 तक किया जा सकता है.

पिछले साल अगस्त में अमेरिका ने नई दिल्ली के मॉस्को के साथ तेल व्यापार का हवाला देते हुए भारत पर 50% टैरिफ लगाया था. तब से अमेरिकी प्रशासन भारत और रूस एनर्जी व्यापार को रोकने के लिए भारी ड्यूटी का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, भारत ने हमेशा यह बनाए रखा है कि उसके एनर्जी डील बाजार की जरूरतों से तय होती है.
अक्टूबर में, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह भी साफ किया था कि क्षणिक दबाव में किसी डील पर बातचीत करने का कोई सवाल ही नहीं है. भारत बातचीत के लिए खुला है लेकिन डेडलाइन के लिए नहीं. हम डेडलाइन या सिर पर बंदूक रखकर डील नहीं करते हैं.

Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं … और पढ़ें
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
अगर पीएम मोदी एक फोन कॉल करते तो अमेरिका मान जाता, ट्रंप के सहयोगी ने किया बड़ा दावा, बताया-क्यों अब तक नहीं हुई India-US Trade Deal
इजरायल-अमेरिका के आगे न झुकने वाले खामेनेई के खिलाफ क्यों सड़कों पर हैं ईरानी ? पूरे देश में जनआंदोलन, इंटरनेट कटा.. समझिए वहां चल क्या रहा है | EXPLAINED
वेनेजुएला पर हमले के बाद अब 66 ऑर्गनाइजेशन से एग्जिट करेगा अमेरिका, UN की 31 एजेंसी शामिल, देखिए पूरी लिस्ट
इस देश में सिर्फ 181 रुपये में मिल रहा प्योर गोल्ड, 8000 टन का भंडार फिर भी दाने-दाने के मोहताज हैं लोग
ई कचरे से 20 मिनट में सोना निकाल देगा चीन, बीजिंग ने वैज्ञानिकों ने खोजी कमाल की टेक्नोलॉजी
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News