'किसी दबाव में नहीं बदलेगी भारत की ऊर्जा नीति', डोनाल्ड ट्रंप के 500% टैरिफ वाले बिल – ABP News

अमेरिकी के प्रस्तावित 500 फीसदी टैरिफ बिल पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी. MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमें इस बिल की के बारे में जानकारी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल या यूरेनियम जैसी चीजों का आयात करने वाले देशों पर 500 फीसदी टैरिफ लगाने वाले बिल को मंजूरी दी. भारत, चीन और ब्राजील रूसी तेल और यूरेनियम के बड़े आयतक हैं. अगर ये बिल पास होता है तो इन देशों पर 500 फीसदी टैरिफ लगाया जा सकता है.
इसे लेकर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘एनर्जी सोर्सिंग के बड़े सवाल पर हमारा रुख जगजाहिर है. हम ग्लोबल मार्केट के बदलते डायनामिक्स और अपने 1.4 अरब भारतीय लोगों की एनर्जी सिक्योरिटी जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग सोर्स से सस्ती एनर्जी हासिल करने की जरूरत से गाइड होते हैं.’
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत की ऊर्जा नीति किसी दबाव में नहीं बदलेगी. हमारा ध्यान इस बात पर है कि भारत के लोगों को सस्ती ऊर्जा मुहैया कराई जाए. भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए दुनियाभर के बाजारों पर नजर बनाए हुए है.’
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…) 
 
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News