अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर चल रही बातचीत को लेकर यूएस के कॉमर्स मिनिस्टर हॉवर्ड लुटनिक के बयान पर चर्चा तेज है. उन्होंने कहा कि ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया था, इसलिए डील नहीं हो पाई. भारतीय विदेश मंत्रालय ने उनके इस दावे को खारिज कर दिया है. MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने ट्रंप से आठ बार बात की है.
अमेरिकी कॉमर्स मंत्री हॉवर्ड लुटनिक के बयान पर विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘भारत और अमेरिका पिछले साल फरवरी से ही दोनों देश व्यापार डील पर बातचीत कर रहे हैं. कई दौर की बातचीत दोनों पक्षों ने की है. रिपोर्ट की गई टिप्पणियों (हॉवर्ड लुटनिक का बयान) में इन चर्चाओं का जो विवरण दिया गया है, वो सच नहीं है. हम इस डील को पूरा करने की आशा रखते हैं. साल 2025 में भारत के प्रधानमंत्री और ट्रंप के बीच 8 पर फोन पर बातचीत हुई है. हम कई बार डील को फाइनल करने पर पहुंचे हैं.’
(ये स्टोरी अपडेट की जा रही है…)
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.