Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 30 दिसंबर 2024 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार – Aaj Tak

Feedback
बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं. मुख्य सचिव ने इन मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की. कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बीते दिनों दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ आरोप पत्र और श्वेत पत्र जारी किया. लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने पुलिस कमिश्नर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं, पाकिस्तान की ओर से हाल ही में अफगानिस्तान पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद से दोनों देशों में खूनी खेल चल रहा है. पढ़ें सोमवार शाम की पांच बड़ी खबरें…
1. BPSC अभ्यर्थियों से मिले मुख्य सचिव, बोले- शांति बनाए रखें, आपकी मांगों पर सरकार करेगी विचार
बिहार लोकसेवा आयोग (BPSC) की 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर 13 दिनों से पटना में अभ्यर्थियों का धरना जारी है. इस बीच बीपीएससी अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं. मुख्य सचिव ने इन मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है.
2. केजरीवाल से मिले दिल्ली के पुजारी और ग्रंथी, बीजेपी ने उठाया इमामों की सैलरी न मिलने का मुद्दा
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हर महीने मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18000 रुपये की राशि दी जाएगी. इस ऐलान के बाद दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों ने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है.
3. दिल्ली में कांग्रेस को क्यों याद आ रही 11 साल पुरानी भूल? तब से अब तक कितना हो चुका नुकसान
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में चुनाव हैं. तारीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन कुछ ही महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में साथ-साथ रहे दो दलों- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तलावरें खींच गई हैं. कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बीते दिनों दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ आरोप पत्र और श्वेत पत्र जारी किया.
4. ‘कमिश्नर मेरा फोन तक नहीं उठाते’, लखनऊ मेयर ने लगाए आरोप, नगर निगम टीम पर हमले का मामला
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने पुलिस कमिश्नर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पुलिस कमिश्नर उनका फोन तक नहीं उठाते हैं और वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं. यह मामला दरअसल लखनऊ में नगर निगम टीम पर झुग्गी झोपड़ी वालों के हमला करने का है.
5. अफगान इलाके में पाकिस्तान ने किए हमले, मस्जिद पर दागे रॉकेट… जवाब में डूरंड लाइन के पार तालिबान ने मचाई तबाही
पाकिस्तान की ओर से हाल ही में अफगानिस्तान पर की गई एयरस्ट्राइक के बाद से दोनों देशों में खूनी खेल चल रहा है. दोनों ओर से सेनाएं एक दूसरे की सीमा में घुसकर लोगों को मार रही हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पिछले कुछ दिनों से जिस तरह के हालात हैं उससे एक नए युद्ध की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है. इसी बीच, सोमवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 8 लोगों की हत्या कर दी, जबकि 13 नागरिक घायल बताए जा रहे हैं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News