एजुकेशन रिपोर्टर | जयपुर
इस साल जेईई मेन सेशन-2 के परिणाम और ऑल इंडिया मेरिट जारी होने के बाद जेईई एडवांस्ड के बारे में विचार करने के लिए छात्रों के पास छह दिन का समय रहेगा। जेईई मेन-2 का परिणाम 17 मई को जारी होगा और एडवांस्ड के रजिस्ट्रेशन 23 मई से प्रारंभ होंगे। अब तक मेन के रिजल्ट व एडवांस्ड के रजिस्ट्रेशन के बीच एक दिन का ही समय मिलता था। इस वजह से आईआईटी को मेन के रिजल्ट में देरी होने के कारण रजिस्ट्रेशन की तारीख बदलकर आगे करनी पड़ी थी।
अब अगर जेईई अप्रैल सेशन का रिजल्ट 17 को भी जारी नहीं होता है तो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को रिजल्ट जारी करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। जनवरी सेशन से एडवांस्ड के रजिस्ट्रेशन पर असर नहीं पड़ेगा। इस बीच जनवरी सेशन के एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी कर दिए जाएंगे। जनवरी सेशन की परीक्षा 22 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक शेड्यूल है।
पहले सेशन में अच्छा स्कोर करने से होगा फायदा पहले सेशन में अच्छा स्कोर करने वाले छात्रों को फायदा होगा। उन्हें एडवांस्ड की तैयारियों को लेकर काफी समय मिलेगा। वहीं उन पर सेशन-2 में बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव भी नहीं रहेगा। इस लिहाज से सेशन-1 बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
180 से 200 नंबर तक हो सकता है सेफ स्कोर इस साल जेईई मेन में अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इस परीक्षा का लोकप्रियता के कारण छात्र इसे देते हैं। ऐसे में कॉम्पिटिशन लेवल अधिक होने के कारण इस साल 300 में से 180 से 200 नंबर सेफ स्कोर हो सकता है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.