Katihar News: कटिहार से गायब हुई लड़की मुंबई में मिली, अपहरणकर्ता को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में धरा – Zee News Hindi

Katihar News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस करके आरोपी को मुंबई से पकड़ा गया है. लड़की भी सकुशल बरामद कर ली गई है.
Trending Photos
Katihar News: बिहार के कटिहार जिले से गायब हुई लड़की को पुलिस ने मुंबई से बरामद किया है. पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में इस केस को सुलझाया और अपहरणकर्ता को भी धर दबोचा. जानकारी के मुताबिक, कटिहार जिले की मुफस्सिल थाना पुलिस ने अपहरण हुई लड़की को मुंबई से बरामद किया है. वहीं आरोपी को भी मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि नाबालिक लड़की को शादी के नियत से भागने को लेकर थाना में नगर थाना क्षेत्र के रामपाड़ा निवासी रेहान उर्फ हैदर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. दर्ज केस के अनुसंधान में पता चला कि आरोपी लड़की को भागकर महाराष्ट्र मुंबई ले गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिली इनपुट के आधार पर पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देश पर एक इंस्पेक्टर शशि रंजन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है. गठित टीम ने हवाई मार्ग के रास्ते मुंबई पहुंचकर रैकी कर अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News