Bhagalpur News: चोरों ने बीते 20 दिनों में 10 से ज्यादा मन्दिरों को निशाना बनाया है. चोरी इन घटनाओं से भागलपुर पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है. आखिर पुलिस की गश्ती टीम क्या कर रही है?
Trending Photos
Bhagalpur Crime News: बिहार के भागलपुर में चोरों का तांडव देखने को मिल रहा है. चोरों ने बीते 20 दिनों में 10 से ज्यादा मन्दिरों को निशाना बनाया और दानपेटी को खाली कर दिया. ताजा मामला नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सिद्धपीठ भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर का है. यहां चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों के हौंसले इतने बढ़े हुए थे कि दुर्गा मंदिर के थोड़ी ही दूरी पर स्थित हनुमान मंदिर और काली मंदिर बिरबन्ना में भी चोरी की. इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. लोगों का कहना है कि पुलिस एकदम निष्क्रिय हो चुकी है. लोगों ने कहा कि इलाके में काफी ज्यादा स्मैकिए घूमते हैं. वही लोग चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.
लोगों ने बताया कि चोरों ने मंदिर परिसर के मेन गेट का ताला तोड़ एक क्विंटल लोहे से बनी दानपेटी को उखाड़ कर चोरी की. मंदिर के अंदर आलमारी में रखे 25 हजार नकद राशि और महारानी की सोने की टिकली (मंगलिका), चांदी का मुकुट, चांदी का प्लेट, चांदी की लोटकी लेकर भाग गये. मंदिर में चोरी की सूचना क्षेत्र में काफी तेजी से फैल गयी. लोगों ने बताया कि 4 दिन पहले भवानीपुर काली मंदिर में दानपेटी तोड़कर चोरों ने रुपये उड़ाए थे.
ये भी पढ़ें- 16 साल की लड़की पर फिदा 50 साल का मौलाना, मदरसे में बुलाया और कर दिया कांड
उन्होंने कहा कि पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी. CCTV फुटेज में चोर दिख रहा था, इसके बावजूद पुलिस कोई गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है. इन घटनाओं से भागलपुर पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है. आखिर पुलिस की गश्ती टीम क्या कर रही है? पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ क्यों नहीं पाई है? क्या पुलिस वारदात के बाद सिर्फ तमाशा देखने के लिए रह गई है? इन तीखे सवालों का जवाब खुद पुलिस को देना है.
बिहार-झारखंड की नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Bihar-Jharkhand News In Hindi और पाएं Bihar-Jharkhand Latest News In Hindi हर पल की जानकारी. बिहार-झारखंड की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.