शादीशुदा बेटी की प्रताड़ना से दुखी था पिता… ससुराल में सुलह के लिए बुलाई पंचायत, दामाद ने वहीं कर दिया मर्डर – Aaj Tak

Feedback
UP News: अलीगढ़ जिले में एक अधेड़ शख्स की उसके दामाद ने अपने परिवार संग मिलकर हत्या कर दी. शिकायत मिलने पर पुलिस मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही पुलिस अब आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुट गई है.
इगलास सीओ भावरे दीक्षा अरुण के अनुसार, घटना सोमवार को नगला बलराम में हुई. सीओ ने बताया कि मृतक निसार खान गांव रिगसपुरी का निवासी है.
दरअसल, निसार को अपनी बेटी आसमा का फोन आया, जिसकी शादी तीन साल पहले हुई थी. उसने अपने पिता को बताया कि उसका पति समीर और उसका परिवार उसे दहेज लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं. 
निसार खान अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तुरंत उस गांव पहुंचे, जहां उनकी बेटी रहती है. नगला बलराम पहुंचने पर मामले को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए गांव की पंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया. 
लेकिन इसी पंचायत के दौरान गुस्सा भड़क गया और दामाद समीर ने अपने आधा दर्जन परिजनों संग मिलकर ससुर निसार पर बेरहमी से हमला कर दिया. हमले में बुरी तरह घायल निसार खान ने पास के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि निसार की पत्नी और बेटे सहित उसके परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं, पुलिस ने समीर सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News