IPO News: आज मंगलवार को कस्तूरी मेटल कंपोजिट आईपीओ (Kasturi Metal Composite IPO) ओपन हो रहा है। कंपनी के आईपीओ पर आज यानी 27 जनवरी से 29 जनवरी तक दांव लगाने का मौका मिलेगा। आईपीओ का साइज 17.61 करोड़ रुपये है। कंपनी इश्यू के जरिए 28 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। बता दें, आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। मौजूदा निवेशक एक भी शेयर इश्यू में नहीं बेच रहे हैं।
कस्तूरी मेटल कंपोजिट आईपीओ का प्राइस बैंड 61 रुपये से 64 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 2000 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों एक साथ कम से कम दो लॉट पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से कम से कम 256000 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, यह एक एसएमई सेगमेंट का आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।
क्सतूरी मेटल कंपोजिट आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 23 जनवरी को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी 5 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर निवेशकों को जारी किए गए 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड 30 दिन का है। वहीं, बाकि बचे 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड 90 दिन का है।
इंवेस्टटर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ आज जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में कोई भी हलचल नहीं है। जिससे इसकी लिस्टिंग गेन को लेकर निवेशकों के मन में संशय बन रहा होगा।
कस्तूरी मेंटर कंपोजिट लिमिटेड आईपीओ स्टील फाइबर प्रोडक्ट का उत्पादन करती है। साथ ही इसे एक्सपोर्ट भी करती है। कंपनी इश्यू के पैसे का प्रयोग कैपिटल एक्सपेंडिचर, मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल वर्क्स, इंटीरियर वर्क आदि के लिए करेगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play