UP Top News Today: इस्तीफा देने वाले अंलकार अग्निहोत्री निलंबित, यूपी में ओले-बारिश का अलर्ट – Hindustan

UP Top News Today 2 January: उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को अनुशासनहीनता के आरोप में सोमवार देर रात निलंबित कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी थी। इससे पहले अग्निहोत्री ने सरकारी नीतियों विशेषकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले पर नाराजगी जताते हुए सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे एक बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

यूपी में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज और कल पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। साथ ही पश्चिमी यूपी में बारिश के साथ ओले गिर सकती हैं। इसके अलावा तेज रफ्तार में झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

वाराणसी-प्रयागराज के साथ अयोध्या-मथुरा में भी दौड़ेगी मेट्रो

उत्तर प्रदेश की राजधानी में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के अपने विजन को साझा करते हुए प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात दी। अब वाराणसी और प्रयागराज के साथ-साथ अयोध्या और मथुरा जैसे पवित्र नगरों में भी मेट्रो चलाने की तैयारी है।यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने प्रशासनिक कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद ‘विकसित उत्तर प्रदेश फॉर विकसित भारत @2047’ का रोडमैप प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि भविष्य में प्रदेश के भीतर कुल 1575 किमी मेट्रो विस्तार का लक्ष्य रखा गया है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: वाराणसी-प्रयागराज के साथ अयोध्या-मथुरा में भी दौड़ेगी मेट्रो

कौन हैं सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, शंकराचार्य के अपमान और UGC एक्ट के खिलाफ दिया इस्तीफा

यूपी के बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ब्राह्मण बटुकों से हुए अपमान और यूजीसी के नए नियमों के विरोध में इस्तीफा दे दिया है। अलंकार का पूरा जीवन संघर्षों से भरा रहा है। साढ़े दस साल की उम्र में ही पिता का निधन हो गया। दिल में सिविल सेवा की तैयारी करने की चाहत होते हुए भी पहले छोटे भाई, बहनों को काबिल बनाने के लिए प्राइवेट नौकरी की। भाई बहनों के सेटल होने नौकरी छोड़कर पीसीएस की तैयारी की और पहली बार में ही सफलता हासिल की।

पूरी खबर यहां पढ़ें: कौन हैं सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री, शंकराचार्य के अपमान और UGC एक्ट के खिलाफ दिया इस्तीफा

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News