नए साल के पहले ही दिन एअर इंडिया ने अपने यात्रियों को तोहफा दिया है। एअर इंडिया डोमेस्टिक फ्लाइट में फ्री वाई-फाई इंटरनेट सर्विस शुरू करने वाली पहली भारतीय एयरलाइंस बन गई है। यह सर्विस एअर इंडिया के इंटरनेशनल रूट न्यूयॉर्क, लंदन, पेरिस और सिंगापुर पर पहले से ही दी जा रही है, अब इसे डोमेस्टिक रूट पर पायरलट प्रोजेक्ट प्रोग्राम के तहत शुरू किया गया है।
एअर इंडिया समय के साथ अपने बेड़े के अन्य विमानों पर भी यह सेवा शुरू करने का प्लान बना रही है। एयरलाइंस ने बताया कि वाई-फाई सर्विस लैपटॉप, टैबलेट और आईओएस या एंड्रॉयड ओएस वाले स्मार्टफोन पर फ्री में मिलेगी।
एअर इंडिया की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि एयरबस A350, बोइंग 787-9 और एयरबस A321 नियो विमानों में सवार यात्री 10,000 फीट से ऊपर उड़ान भरते समय इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। इस तरह यात्री एक बार में कई डिवाइस पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।
अपनी डिवाइस पर वाई-फाई एनेबल करें और वाई-फाई सेटिंग पर जाएं।
एयर इंडिया ‘वाई-फाई’ नेटवर्क सिलेक्ट करें।
एक बार ब्राउजर में एअर इंडिया पोर्टल पर रीडायरेक्ट होने पर अपना पीएनआर और अंतिम नाम दर्ज करें।
इसके बाद फ्री इंटरनेट एक्सेस का आनंद लें।
संभल में शाही जामा मस्जिद विवाद जारी है। ओवैसी ने पुलिस चौकी के निर्माण पर आपत्ति जताई है, इसे वक्फ की जमीन बताते हुए। डीएम ने दावों को खारिज किया, कहा कि निर्माण नियमों के अनुसार हो रहा है।