Ajit Pawar Funeral LIVE: 'अजित दा अमर रहे', पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटों ने दी मुखाग्नि – Hindustan

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद गुरुवार यानी आज उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान भारी जनसैलाब उन्हें अंत्म विदाई देने पहुंचा। लोग मंच के सामने ‘अजित दा अमर रहे’ के नारे लगाते रहे। इससे पहले अजित पवार के पार्थिव शरीर को बुधवार शाम पुणे जिले के बारामती स्थित एक शिक्षण संस्थान में लाया गया था। इस दौरान, शोक संतप्त राकांपा कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय निवासी काफी संख्या में वहां एकत्र थे।
अजित पवार और चार अन्य लोगों की बुधवार सुबह पुणे जिले में बारामती हवाई अड्डे के पास विमान दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान जिले के बारामती में उतर रहा था। अजित पवार (66) के निधन से न केवल महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में एक बड़ा खालीपन पैदा हुआ है, बल्कि उनकी अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विमान से बरामद किए जाने वाले ‘ब्लैक बॉक्स’ (जिसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर शामिल हैं) का विश्लेषण किया जाएगा।

Ajit Pawar Funeral LIVE Updates: पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटे पार्थ पवार ने दी मुखाग्नि
Ajit Pawar Funeral LIVE Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनके बेटों पार्थ पवार और जय पवार ने उन्हें मुखाग्नि दी।
Ajit Pawar Funeral LIVE Updates: परिवारवालों ने अजित पवार को दी अंतिम विदाई, बेटे पार्थ पवार देंगे मुखाग्नि
Ajit Pawar Funeral LIVE Updates: अजित पवार को अंतिम विदाई देने के लिए पूरा पवार परिवार एकजुट हुआ है। बेटे पार्थ पवार पिता को मुखाग्नि देंगे।
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: अजित पवार के अंतिम संस्कार में हिस्सा के लिए पहुंचे अमित शाह, नितिन गडकरी और नितिन नवीन
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बारामती पहुंचे हैं।
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: विद्या प्रतिष्ठान पहुंचा अजित पवार का पार्थिव शरीर, भावुक हुआ पूरा बारामती
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: अजित पवार का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान पहुंच चुका है। कुछ ही देर में यहां उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी। इस दौरान यहां उमड़ा जनसैलाब लगातार ‘अजित दा अमर रहे’ के नारे लगा रहा है।
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: काटेवाडी से ले जाया जा रहा अजित पवार का पार्थिव शरीर
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: अजित पवार का पार्थिव शरीर काटेवाडी से विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जाया जा रहा है।
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: भतीजे अजित पवार के अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान में शरद पवार
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: NCP-SCP प्रमुख शरद पवार अपने भतीजे अजीत पवार के अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान में मौजूद हैं।
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने बताया है कि अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र में 30 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: अजित पवार की दुखद मौत के बाद महाराष्ट्र सहित पूरा देश स्तब्ध है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों और ऑफिसों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। CM देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा कर राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया। 30 जनवरी तक राज्य के स्कूल बंद रहेंगे।
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: कलाई घड़ी से हुई अजित पवार के शव की पहचान
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की कलाई घड़ी पुणे जिले में विमान दुर्घटनास्थल पर उनकी पहचान करने में काफी मददगार साबित हुई। ग्रामीण जब घटनास्थल पर पहुंचे तो दुर्घटनाग्रस्त विमान का मलबा आग की लपटों में घिरा हुआ था। मलबा बारामती हवाई अड्डे पर रनवे के किनारे से 200 मीटर की दूरी पर बिखरा पड़ा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि पवार की पहचान उनकी कलाई घड़ी से हुई। एक वायरल वीडियो में, एक व्यक्ति झुलसे हुए शव की कलाई घड़ी की ओर इशारा करते हुए दावा कर रहा है कि वह अजित पवार हैं। बता दें कि ‘घड़ी’ दिवंगत अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिह्न है।
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अजित पवार को दी श्रद्धांजलि
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। देवव्रत ने मुंबई स्थित लोकभवन में आयोजित शोकसभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने कहा है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। वह जन-जन से जुड़े, जमीनी स्तर पर जनसंपर्क रखने वाले एक समर्पित, कर्मठ और संवेदनशील जननेता थे। महाराष्ट्र की जनसेवा में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: अजित पवार और चार अन्य की मौत मामले में ADR दर्ज
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: पुणे जिले के बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य की मौत के संबंध में पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है। पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने बारामती तालुका पुलिस थाने में , दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है।” प्रक्रिया के अनुसार एडीआर को महाराष्ट्र आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को सौंप दिया जाएगा, जो वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) की जांच के निष्कर्षों के आधार पर जांच करेगा।
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: पीएम मोदी हो सकते हैं शामिल
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: राकांपा के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होने वाले अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं।
अपने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य भर से बड़ी संख्या में लोग और पार्टी कार्यकर्ता बारामती पहुंचे हैं।
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: परिवार द्वारा स्थापित विद्या प्रतिष्ठान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: अजित पवार के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे एक वाहन पर बारामती के मेडिकल कॉलेज से विद्या प्रतिष्ठान लाया गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोग भावुक हो गए और रोने लगे। राकांपा अध्यक्ष का अंतिम संस्कार पवार परिवार द्वारा स्थापित विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: भावुक कार्यकर्ताओं ने लगाए’ अजित दादा लौट आओ’ के नारे
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: NCP अध्यक्ष के पार्थिव शरीर को जब उनके गृह क्षेत्र बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान के परिसर में लाया गया तो ‘अजित दादा अमर रहे’ और ‘अजित दादा लौट आओ’ जैसे नारे गूंज रहे थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके पार्थिव शरीर को शिक्षण संस्थान परिसर में रखा गया।
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: सुबह 11 बजे होगा अंतिम संस्कार
Ajit Pawar Plane Crash Funeral LIVE Updates: राकांपा अध्यक्ष का अंतिम संस्कार गुरुवार पूर्वाह्न 11 बजे पवार परिवार द्वारा स्थापित विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News