MP News Today Live Updates: मध्य प्रदेश में 29 जनवरी के दिन क्या बड़ी खबरें रहेगी, इन सभी की जानकारी आप एक ही जगह पाएंगे. राजधानी भोपाल से लेकर छोटे जिलों तक की पूरी जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिए ZEE MP-CG के साथ.
Trending Photos
MP News Updates: मध्य प्रदेश में 29 जनवरी के दिन क्या कुछ खास रहने वाला है, यह पूरी जानकारी आपको एक ही जगह मिलेगी, सीएम मोहन यादव आज मध्य प्रदेश के 1.17 लाख किसानों के खाते में 200 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे. वहीं मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के बाद सर्वे के आदेश जारी हो गए हैं. इसके अलावा मध्य प्रदेश में बड़े शहरों से लेकर गांव-कस्बों तक में क्या कुछ खास रहेगा यह पूरी जानकारी आपको Zee मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी.
एमपी कांग्रेस की बैठक में उठा अनुशासन का मुद्दा
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेताओं की बैठक हुई है, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है. इस बैठक में अनुशासन का मुद्दा भी उठा है.
छतरपुर जिले के गांव में निकाल खजाना
छतरपुर जिले का राजगढ़ गांव में खजाना निकलने की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि यहां सड़क पर पहले एक सोन सिक्का निकला, जिसके बाद यहां बड़ी संख्या में गांव लोग पहुंचे और खुदाई करने लगे.
धार भोजशाला मामले में सुनवाई
धार भोजशाला का मामला सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच को भेजा था, जिसके बाद अब सुनवाई हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या सीनियर न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली डिवीजन बेंच करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि भोजशाला से जुड़े सभी कानूनी पहलुओं पर निर्णय लेने के लिए हाई कोर्ट पूरी तरह स्वतंत्र रहेगा. इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ASI की 98 दिनों के वैज्ञानिक सर्वे की रिपोर्ट 3 सप्ताह में सार्वजनिक करें.
ओबीसी के 27 प्रतिशत आरक्षण पर सुनवाई
27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी. SC में ओबीसी आरक्षण का केस 6वें नंबर पर लिस्टेड है, जिसमें पिछले हफ्ते सुनवाई नहीं हो पाई थी. OBC रिजर्वेशन के समस्त प्रकरण की अंतिम सुनवाई के लिस्टेड मध्यप्रदेश सरकार ने कई बार बहस के लिए समय लिया गया है.
एमपी को मिले 34 नए डिप्टी कलेक्टर, MPPSC परीक्षा 2023-24 के चयनित अभ्यार्थियों की नियुक्ति
रिटायर्ड अधिकारियों की पेंशन का पैसा अब केंद्र से लेगा मध्य प्रदेश, ग्रेज्युटी भी मिलेगी, कितना होगा बजट
उमरिया में स्कूल में बच्चों की बिगड़ी तबीयत, 5 को जिला अस्पताल किया गया रेफर, फूड पॉइजनिंग की आशंका
बजट में MP के 53 रेलवे स्टेशनों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान! 214 करोड़ रुपए की घोषणा संभव, होंगे ये काम
बजट में मध्य प्रदेश के रेलवे स्टेशनों के लिए बड़ा ऐलान हो सकता है, भोपाल रेल मंडल की तरफ से बजट के पहले कई प्रस्ताव भेजे गए हैं, जिसमें 53 रेलवे स्टेशनों पर शेडो शेड लगाने का प्रस्ताव भी शामिल किया गया है.
MP में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, फिर लौटा घना कोहरा, इन जिलों में गिरेगा मावठा
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार तब्दीली देखी जा रही है, जिसके चलते यहां बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है. एमपी के कई जिलों में बारिश की वजह से ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई गई है. फिलहाल कोहरे का असर भी कई जिलों में बढ़ा है.
सीएम मोहन यादव आज पैसा ट्रांसफर करेंगे
सीएम मोहन यादव आज किसानों के खाते में भावांतर योजना का पैसा ट्रांसफर करेंगे. सीएम मोहन ने लिखा आज मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में आयोजित सोयाबीन भावान्तर राशि भुगतान कार्यक्रम में चौथी किस्त के रूप में प्रदेश के 1.17 लाख किसानों को ₹200 करोड़ की भावान्तर राशि का भुगतान करूंगा.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.