Feedback
Delhi Weather: जानें 31 जनवरी का मौसम
IMD Alert: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बदलेगा मौसम
Delhi Weather: 30 जनवरी को दिल्ली-NCR का मौसम
IMD Alert: आंधी-तूफान में सावधान रहें
Manali Snowfall: बर्फ की चादर से ढके मनाली के पहाड़
Delhi AQI: कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 पार
Snowfall: मनाली बर्फ की चादर से ढका
Delhi Rain: जनवरी की बारिश ने तोड़े रिकॉर्ड
Dense Fog: देहरादून में छाया घना कोहरा
Uttarakhand Weather: हरिद्वार में कोहरा
Delhi Weather: जानें आज का मौसम
Himachal Snowfall: बर्फबारी से सड़कें बंद
30 जनवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय कई जगहों पर हल्की धुंध और कुछ जगहों पर मध्यम धुंध रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 18°C से 20°C और न्यूनतम तापमान 9°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 31 जनवरी से 2 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. जिसमें 1 फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भारत में भी 31 जनवरी से 2 फरवरी तक हल्की बारिश हो सकती है.
यह भी पढ़ें: सावधान! वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से फिर बिगड़ेगा मौसम, 2 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट
मौसम से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बने रहिए इस ब्लॉग के साथ…
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 31 जनवरी 2026 को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. रात में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. सुबह के समय कई जगहों पर कोहरा छा सकता है.
एक के बाद एक, दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भी इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.
बहु मौसम संबंधी चेतावनी
मुख्यबिंदु:
एक के बाद एक, दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से, 31 जनवरी-3 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम छिटपुट/काफी व्यापक वर्षा/बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम छिटपुट वर्षा… pic.twitter.com/gOvQxlLYIK
30 जनवरी 2026 को दिल्ली-NCR में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे. सुबह के समय कई जगहों पर हल्की धुंध और कुछ जगहों पर मध्यम धुंध रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 18°C से 20°C और न्यूनतम तापमान 9°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिजली गिरने या आंधी-तूफान की स्थिति में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी है.
IMD का पूर्वानुमान सिस्टम आपकी सुरक्षा के लिए निरंतर सक्रिय है। बिजली कड़कने या आंधी-तूफान की स्थिति में इन सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करें:
•पेड़ों से बचें: बिजली ऊंचे पेड़ों की ओर आकर्षित होती है। तूफान के समय कभी भी पेड़ के नीचे खड़े न हों।
•खुले मैदान में: यदि आप खुले… pic.twitter.com/1ca6fXJAFB
मनाली में भारी बर्फबारी, हर तरफ बर्फ की चादर! ड्रोन वीडियो में देखें खूबसूरत नज़ारा
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 से ऊपर दर्ज किया गया है.
बर्फबारी के बाद मनाली बर्फ की सफेद चादर से ढका नजर आ रहा है.
#WATCH हिमाचल प्रदेश: मनाली बर्फ की मोटी चादर से ढका हुआ है। वीडियो ड्रोन से ली गई है। pic.twitter.com/2qkBU84fnu
स्काईमेट वेदर के मुताबिक, जनवरी के महीने में अब तक सफदरजंग वेधशाला में 21 मिमी और पालम एयरपोर्ट पर कुल 36 मिमी बारिश दर्ज की गई है. जबकि सामान्य तौर पर जनवरी में सफदरजंग का औसत 19.2 मिमी और पालम का 17.2 मिमी होता है. यानी इस बार दिल्ली में 4 साल में सबसे अधिक बारिश हुई है.
उत्तराखंड के देहरादून में कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया है.
VIDEO | Uttarakhand: Dense fog envelops areas around Dehradun. Visuals from Prem Nagar.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/ITdDwUIbE3
हरिद्वार में सुबह कुछ हिस्सों में हल्की धुंध और कोहरे का असर देखा गया है.
#WATCH हरिद्वार, उत्तराखंड: शहर के कुछ हिस्सों में सुबह हल्की धुंध और कोहरा छाया हुआ है। pic.twitter.com/c83uO3MUEc
IMD के अनुसार, आज दिल्ली-NCR में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 17°C से 19°C और न्यूनतम तापमान 06°C से 08°C के बीच रहने की संभावना है.
हिमाचल में भारी बर्फबारी के कारण 885 सड़कें बंद हो गई है. इसका असर बिजली-पानी की सप्लाई पर भी देखने को मिला है.
Heavy snowfall disrupts life across Himachal; 885 roads blocked, power and water supply hit
Read @ANI Story |https://t.co/dGkkOdLBrb#HimachalPradesh #Snowfall #RoadsBlocked #Power #WaterSupply #Himachal pic.twitter.com/eeoE4N1AWP
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू