Feedback
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जल्द ही बिग स्क्रीन पर धमाका करने वाले हैं. सलमान की मच-अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. फिल्म का टीजर और गाना रिलीज हो चुका है. हालांकि, टीजर और गाने पर सलमान को मिक्स्ड रिएक्शन मिले. उनके एक्सप्रेशन्स का मजाक भी उड़ाया गया. अब एक्टर ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है.
सलमान का हेटर्स को जवाब
ISPL (इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग) T10 लीग में सलमान खान की टीम भी खेल रही है. 30 जनवरी को सलमान की टीम का मैच हुआ. दबंग खान अपनी टीम को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे. इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सलमान खान संग मैदान पर काफी मस्ती-मजाक किया. दोनों की चिट-चैट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मोहम्मद कैफ ने हंसते हुए सलमान से पूछा- आपने ‘बैटल ऑफ गलवान’ मूवी के ट्रेलर में जिस तरह लकड़ी पकड़ी है, उसी तरह बैट पकड़कर दिखा दीजिए. मोहम्मद कैफ की रिक्वेस्ट पर सलमान ने हाथ में बैट लेकर टीजर में दिखाए गए सीन की तरह पोज दिए.
सलमान ने इस दौरान बातों ही बातों में अपने हेटर्स को भी जवाब दे डाला. दबंग खान बोले- पहले ऐसे देखा और फिर यूं देखा हूं. अब किसी को ये समझ आता है कि ये रोमांटिक लुक है, लेकिन कर्नल हूं भइया. ये एक कर्नल का लुक है, जो समझता है कि अपने टीम वालों को अपने जवानों को किस तरह हौसला देना है.
LATEST: Salman Khan Hits back at all the trolls regarding Battle of Galwan teaser!
“Mai colonel hu movie me, Mujhe Calm rehna parega. Kuch log bs faltu ka troll karte. Mai chila bhi sakta hu, but suit ni karega” #SalmanKhan #BattleOfGalwan pic.twitter.com/MY1PY3LgeA
सलमान ने स्टेडियम में मौजूद ऑडियंस की तरह देखकर कहा- वैसे ये लुक मैं इनको भी दे सकता हूं. फिर दबंग खान माइक पर गुर्राकर आगे बोले- मगर उस लुक का कोई मतलब है नहीं. तो ऐसे ही चलता रहा है और ऐसे ही चलता रहेगा. आप लोगों को दुआ से.
सलमान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जो साल 2020 में भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई ऐतिहासिक झड़प पर बेस्ड है. फिल्म से सलमान को काफी उम्मीदें हैं. देखना दिलचस्प होगा कि इसे दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू